BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: शिक्षक के 1 लाख 70 हजार पदों पर डायरेक्ट भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023, Bihar Teacher Vacancy, Sarkari Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के शिक्षक की रिक्तियों को भरने के लिए 1 लाख 70 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 15 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यहां आप शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: शिक्षक के 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023, Bihar Teacher Vacancy, Sarkari Result 2023: बिहार सरकार में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी (Bihar Teacher Recruitment 2023) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के शिक्षक की रिक्तियों को भरने के लिए 1 लाख 70 हजार पदों पर भर्ती (BPSC Teacher Recruitment 2023) निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से बिहार सरकार में शिक्षक की नौकरी के लिए आस लगाए बैठे हैं। बेरोजगारी के दौर में बिहार सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राइमरी, टीजीटी व पीजीटी यानी 11वीं और 12वीं के तीन स्तरों पर विषयानुसार शिक्षकों के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 15 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2023 है।

BPSC Teacher Recruitment 2023: प्राइमरी शिक्षक के 67066 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार सरकार के स्कूलों में प्राइमरी यानी 1 से 5वीं तक के कुल 67 हजार 66 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि टीजीटी यानी 6 से 10वीं और पीजीटी यानी 11वीं 12वीं के लिए कुल 1,03,395 शिक्षकों के रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Bihar Teacher Eligibility : शैक्षणिक योग्यता

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) प्राइमरी, टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है। प्राइमरी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंको के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही बीएड की डिग्री होनी चाहिए या फिर 50 फीसदी अंको के साथ स्नातक एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
वहीं टीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ ग्रेजुएट या फिर पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए और। साथ ही बी.एड की डिग्री यहां अनिवार्य है। पीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी विषय से 50 प्रतिशत अंको के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए और बीएड की डिग्री अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Teacher Vacancy 2023: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म का शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे भविष्य में संदर्भों के लिए डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

Bihar Teacher Recruitment 2023 Age Limit: आयु सीमा

बिहार सरकार के प्राइमरी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं टीजीटी व पीजीटी पदों के लिए 21 वर्ष और अधिकयम आयु 37 वर्ष और 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर छूट दिया जाएगा।

Bihar Teacher Recruitment 2023 Selection Process: चयन प्रक्रिया

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का पैटर्न अलग अलग निर्धारित किया जाएगा। प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती के लिए कुल दो घंटे के दो पंपर होंगे। यहां 250 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें पहला पेपर भाषा और दूसरा पेपर जनरल स्टडीज का होगा।
वहीं टीजीटी यानी सेकेंडरी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए भी दो पेपर होंगे। पहला पेपर संबंधित विषय के लिए होगा। जिसमें 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। ऐसे में सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह author

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited