Bihar Police Recruitment 2022: बिहार में कांस्टेबल के 689 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CSBC Bihar Constable Recruitment 2022, Bihar Prohibition Constable Notification 2022: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल के 689 पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे हैं। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

CSBC Recruitment 2022

बिहार कांस्टेबल भर्ती 2022

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2022: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर निर्धारित की गई है।
Bihar Sarkari Naukri 2022: कौन से पद खाली?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोहिबिशन कांस्टेबल के 689 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 272 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 68 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 114 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 7 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 124 पद, पिछड़ा वर्ग के 83 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 21 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से 53,000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
CSBC Bihar Constable Job 2022: कौन कर सकता है आवेदन?
बिहार में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 165 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 155 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी।
Bihar Prohibition Constable Exam 2022: ऐसे होगा चयन
बिहार कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।
Bihar Constable Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी बिहार कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 14 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 675 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited