Constable Bharti 2024: कांस्टेबल के 4002 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए गुड न्यूज

Jammu Kashmir Police Constable Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट https://jkssb.nic.in/ पर जाकर करना है।

Jammu Kashmir Police Constable Recruitment 2024

Jammu Kashmir Police Constable Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट https://jkssb.nic.in/ पर जाकर करना है। यह भर्ती नोटिफिकेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस, गृह विभाग ने जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल आर्म्ड/आईआरपी, कांस्टेबल एसडीआरएफ, कांस्टेबल टेलिकम्युनिकेशन, कांस्टेबल फोटोग्राफर, कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस के पद भरे जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी

  • कांस्टेबल (आर्म्ड/आईआरपी)-1689
  • कांस्टेबल (एसडीआरएफ)-100
  • कांस्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन)-502
  • कांस्टेबल (फोटोग्राफर)-22
  • कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस (जम्मू डिवीजन)-1249
  • कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुलिस (कश्मीर डिवीजन)-440
End Of Feed