JKPSC Bharti 2022: अधिकारी के 120 पदों के लिए वैकेंसी, jkpsc.nic.in पर करें आवेदन

JKPSC Recruitment 2022: जेकेपीएससी पीओ अधिसूचना 2022 आधिकारिक वेबसाइट- jkpsc.nic.in पर जारी की गई है। इस भर्ती की मदद से 120 पदों पर रिक्रूटमेंट किया जाना है। इसके लिए जेकेपीएससी भर्ती को लेकर आवेदन फीस, जरूरी डेट, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण को भी यहां पर चेक कर सकते हैं।

JKPSC recruitment 2022

JKPSC recruitment 2022

JKPSC Bharti 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग के गृह विभाग में 120 अभियोजन अधिकारी (G) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की लास्ट डेट 5 नवंबर है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये है।
पीएचई उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं। पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है और जो इसमें पास होते हैं, वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
पद: अभियोजन अधिकारी
वैकेंसी: 120 पद
आवेदन शुरू: 6 अक्टूबर, 2022
जेकेपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन की लास्ट डेट: 5 नवंबर, 2022
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को कानून में स्नातक होना चाहिए।
आधिकारिक वेबसाइट: jkpsc.nic.in।
अंतिम चरण - व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए मुख्य परीक्षा के अंकों की गणना की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited