Kolkata Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, कांस्टेबल के 3734 पदों पर निकली भर्ती
Kolkata Police Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
Kolkata Police Recruitment 2024
Kolkata Police Recruitment 2024, Kolkata Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Kolkata Police Constable Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर 1 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आवेदन में सुधार किया जा सकेगा।
Kolkata Police Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कोलकाता पुलिस में कुल 3734 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कांस्टेबल के 3464 और लेडी कांस्टेबल के 270 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Kolkata Police Bharti 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
How to apply for Kolkata Police Recruitment 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Kolkata Police Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मार्च से 29 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 170 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
TNN एजुकेशन डेस्क author
सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्...और देखें
End Of Feed
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited