MPESB Group 5 Recruitment 2023: एमपी में ग्रुप 5 के 4852 पदों पर भर्ती, घर बैठे जल्द करें अप्लाई

MPESB Group 5 Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने ग्रुप 5 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।

MPESB Group 5 Recruitment 2023

MPESB Group 5 Recruitment 2023

MPESB Group 5 Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) ने ग्रुप 5 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू की जा चुकी है।
MPESB Group 5 Vacancy 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के जरिए स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट सहित 4852 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 17 जून 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी होगा।
MPESB Group 5 Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
ग्रुप 5 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। बता दें कि इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी अप्लाई कर सकते है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
How to apply online for MPESB Group 5 Recruitment 2023
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर MPESB Group 5 Recruitment 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
MPESB Group 5 Application 2023: देना होगा इतना शुलक
एमपी ग्रुप 5 भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited