RSMSSB Female Supervisor Recruitment: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा 22 जून को, केंद्र पर जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

Rajasthan Female Supervisor Vacancy 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार, 22 जून, 2024 को पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर शहर के 19 केन्द्रों पर होगा।

Anganwadi Supervisor Recruitment Exam 2024

Rajasthan Female Supervisor Vacancy 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला अधिकारिता आयोग और महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए महिला सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 13 फरवरी 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके तहत 202 महिला पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और 176 महिला अधिकारिता की भर्ती होने वाली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार, 22 जून, 2024 को पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर शहर के 19 केन्द्रों पर होगा।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो कि 21 जून तक प्रातः 9:30 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 22 जून को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।

Rajasthan Female Supervisor Vacancy 2024 Details

पद और विभागकुल पद
महिला (पर्यवेक्षक) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता202
महिला पर्यवेक्षक (महिला एवं बाल विकास विभाग)209
महिला पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता आयोग)176
End Of Feed