CRPF Sarkari Naukri 2023: सीआरपीएफ 1.30 लाख कांस्टेबल पदों की नई वैकेंसी, जानिए डिटेल्स

CRPF Sarkari Naukri 2023: सीआरपीएफ के कुल मिलाकर 1,29,929 पदों को भरा जाना है, इनमें से 1,25,262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 4,667 पदों को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2023

CRPF Sarkari Naukri 2023 Job Vacancy: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 1.30 लाख (1,29,929) कांस्टेबलों को भरने के लिए नई भर्ती अभियान चलाया है। सीआरपीएफ मंत्रालय की ओर से बुधवार, 5 अप्रैल को गृह मंत्रालय (एमएचए) की तरफ से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 1,29,929 पदों को भरा जाना है, जिनमें से 1,25,262 पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 4,667 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
संबंधित खबरें
सीआरपीएफ नोटिफिकेशन में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 1,29,929 पदों को लेकर घोषणा हुई है, इनमें सामान्य केंद्रीय सेवा, ग्रुप `सी`, गैर-राजपत्रित, (गैर-मंत्रालयी लड़ाकू) में महिलाओं के लिए 4667 पदों को शामिल किया गया है। भूतपूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलने वाली है।
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें
End Of Feed