SSC Delhi Police Head Constable Exam 2022: आयोग ने एक्टिव किया एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

SSC Head Constable Exam 2022, SSC Delhi Police Head Constable Application Status 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट sscer.org और sscsr.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। आयोग अब जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।

मुख्य बातें
  • एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का एप्लीकेशन स्टेटस लिंक एक्टिव
  • 10 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
  • जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
SSC Delhi Police Head Constable Admit Card 2022, SSC Delhi Police Head Constable Application Status: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम 2022 के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वह‌ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन स्टेटस यानी यह चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं। आयोग ने फिलहाल दक्षिणी क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्रों के लिए ही एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक एक्टिव किया है।
SSC Head Constable Exam 2022: अक्टूबर में होगी परीक्षा
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा यह परीक्षा देशभर में 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको यहां लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
End Of Feed