SSC GD Constable Notification 2022: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल का नोटिफिकेशन, 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

SSC GD Constable Recruitment 2022, SSC GD Constable Notification 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो चुका है। एसएससी ने जीडी कांस्टेबल के 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।‌ अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SSC GD Constable Notification 2022

एसएससी जीडी कांस्टेबल का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

मुख्य बातें
  • जारी हुए एसएससी जीडी कांस्टेबल का नोटिफिकेशन
  • 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
  • जीडी कांस्टेबल के लिए 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
SSC GD Constable Recruitment 2022, SSC GD Constable Notification 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल (GD Constable) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 30 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।
SSC GD Constable Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के 10497 पद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 100 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 8911 पद, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 1613 पद, सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 1284 पद, सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में 103 पद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में 164 पद और असम राइफल्स में 1697 पद सहित कुल 24369 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
SSC GD Constable Exam 2022: परीक्षा पैटर्न में बदलाव
कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में‌ जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी / हिंदी से कुल 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
SSC GD Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन ?
एसएससी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
SSC GD Constable Application: ऐसे करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (सरकारी नौकरी) (jobs News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पांडे author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited