UPSC CSE 2022: जारी हुए यूपीएससी सिविल सेवा साक्षात्कार के प्रवेश पत्र, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC CSE 2022 Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी सीएसई 2022 एडमिट कार्ड इंटरव्यू राउंड के लिए जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी सिविल सेवा प्रवेश पत्र 2022 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE Admit Card

जारी हुए यूपीएससी सिविल सेवा साक्षात्कार के प्रवेश पत्र

UPSC CSE 2022: Union Public Service Commission, UPSC CSE 2022 interview round admit card के लिए जारी कर दिया गया है। यदि आप भी मेंस क्लियर कर चुके हैं, तो अब साक्षात्कार में जारी होने की बारी है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यूपीसीएस सीएसई व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होता है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए अपने सात अंकों के यूपीएससी रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UPSC CSE 2022 Admit Card: How to download
  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाएं - upsc.gov.in
  • UPSC CSE notice पर क्लिक करें। अब UPSC CSE admit card link 2022 पर जाएं।
  • यहां लॉगिन करें, रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से
  • सबमिट करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
UPSC CSE Admit Card 2022 download link
चरण 2 के लिए फरवरी में आएगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार 2022 30 जनवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार कई चरणों में किया जाएगा और ये चरण 1 की तिथियां हैं। यूपीएससी ने चरण 1 में 1026 उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है। कुल 2529 उम्मीदवारों ने यूपीएससी मेन्स 2022 परीक्षा उत्तीर्ण की है शेष उम्मीदवारों का साक्षात्कार फरवरी 2023 में जारी किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited