मुंबई बम धमाकों के 13 साल...जब 26 लोगों की हुई थी मौत; जानिए आज की तारीख का इतिहास

13 July History: इतिहास में 13 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। साल 2011 में आज ही के दिन देश की आर्थिक राजधानी के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।

मुंबई बम ब्लास्ट

मुख्य बातें
  • 1882 में रूस में बेपटरी हुई थी ट्रेन
  • बेपटरी हुई ट्रेन की वजह से 200 लोगों की हुई थी मौत।
  • 2000 में फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
13 July History: इतिहास में 13 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, यह जुलाई महीने में तीन दिन में दूसरा दुखद दिन है। 2006 में 11 जुलाई को लोकल ट्रेन में बम धमाके हुए थे और वर्ष 2011 में 13 जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।
देश-दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
End Of Feed