जब ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया दादा भाई नौरोजी, जानिए और क्यों खास है आज का दिन

6 July History: इतिहास में छह जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। बता दें कि व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। इसके अलावा राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई, 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए थे।

आज का इतिहास

मुख्य बातें
  • दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने गए पहले भारतीय हैं।
  • 2002 में चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का हुआ था निधन।
  • 2002 में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हुई थी हत्या।
6 July History: व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।
इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में छह जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए।
देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
End Of Feed