कब हुई थी ब्रिटिश राज के सूरज को डुबोने वाले आंदोलन की शुरुआत? जानिए आज की तारीख का इतिहास
8 August History: इतिहास में आठ अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज का दिन महात्मा गांधी के नाम दर्ज है। दरअसल, महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया था और उन्हीं में से एक की शुरुआत आठ अगस्त को हुई थी।

भारत छोड़ो आंदोलन
- 1864 में जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
- 1899 में मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
- 1900 में बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।
8 August History: देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल, महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी।
यह भी पढ़ें: भारत में कब हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म?
देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
1509 : विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।
1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1609 : वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।
1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।
1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म।
1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।
1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई.
1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।
1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया।
2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को भारत को सौंपने से इनकार किया।
2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।
(इनपुट: भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नॉलेज (knowledge News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

दुनिया देख रही PAK का घिनौना चेहरा, सर्वदलीय शिष्टमंडल से सेट होगा भारत का नरेटिव

क्या है फ्लाइट नोज कोन? जिसके चरमराने से हलक में आ जाती है जान

कैसे दुनिया के सामने ट्रंप हो गए एक्सपोज, साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति ने मुंह पर ही सुना दी खरी-खरी; यहां जानें किसमें है कितनी सच्चाई!

क्या है 'गोल्डन डोम' सिस्टम? US को क्यों पड़ी इसकी जरूरत; जद में है पूरी दुनिया, स्पेस से दुश्मनों को मात देने में होगा कारगर

26 साल की उम्र में 'पद्म भूषण...', खगोलशास्त्री जयंत नार्लीकर, 'जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं' को सरल, सुंदर भाषा में समझाने में थे माहिर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited