रिंग प्लैनेट के पास है Kings of Moon का खिताब, जानें सूर्य की परिक्रमा लगाने में कितना समय लगता है?

Kings of Moon: आप लोगों को यह लगता होगा कि किंग्स ऑफ मून का टाइटल तो जूपिटर यानी बृहस्पति के पास है तो आप गलत सोच रहे हैं, क्योंकि हमारे सोलर सिस्टम में एक और ग्रह है जिसके पास सर्वाधिक चांद हैं और उस ग्रह को हम सैटर्न यानी शनि ग्रह के नाम से जानते हैं।

Saturn (1)

प्लैनेट ऑफ रिंग

Kings of Moon: आप लोगों को यह लगता होगा कि किंग्स ऑफ मून का टाइटल तो जूपिटर यानी बृहस्पति के पास है तो आप गलत सोच रहे हैं, क्योंकि हमारे सोलर सिस्टम में एक और ग्रह है जिसके पास सर्वाधिक चांद हैं और उस ग्रह को हम सैटर्न यानी शनि ग्रह के नाम से जानते हैं।
किसके पास कितने चांद है?
जूपिटर के पास 95 चांद हैं और उनमें से चार चांद सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं और उन चांद में यूरोपा और मैनीगीड शामिल हैं, लेकिन बात अगर शनि ग्रह की हो तो हमारे सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह भी पीछे छूट जाता है, क्योंकि शनि ग्रह के पास 146 चांद हैं तभी तो शनि ग्रह को किंग्स ऑफ मून का खिताब मिला है।
जूपिटर की तरह ही शनि ग्रह भी गैस से बना हुआ है और यह हमारे सोलर सिस्टम का आउटर ग्रह है। विज्ञानियों ने शनि ग्रह को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं और सालों तक इस ग्रह की स्टडी की है।

रिंग्स के लिए जाना जाता है शनि ग्रह

शनि ग्रह अपने रिंग्स के लिए जाना जाता है तभी तो इसे रिंग प्लैनेट भी कहा जाता है। हालांकि, यह बिल्कुल भी नहीं है कि हमारे सोलर सिस्टम में रिंग्स वाला ग्रह सिर्फ शनि ही है। शनि के अलावा जूपिटर, यूरेनस और नेपच्यून के पास भी रिंग्स हैं।

पृथ्वी से कितना बड़ा है शनि?

अगर हम पृथ्वी और शनि ग्रह के बीच तुलना करें तो शनि आकार में पृथ्वी से लगभग नौ गुना बड़ा है। शनि ग्रह में लगभग 764 पृथ्वी समा सकती है। शनि की त्रिज्या (Radius) 58,232 किमी और व्यास (Diameter) 1,20,536 किमी है, जबकि पृथ्वी की त्रिज्या 6,371 किमी और व्यास 12,742 किमी है।
पृथ्वी की तुलना में शनि और बृहस्पति के दिन काफी छोटे होते हैं। पृथ्वी में एक दिन जहां 24 घंटे में बीतता है। वहीं, बृहस्पति में 10 घंटों का एक दिन तो शनि में लगभग 11 घंटों का एक दिन होता है।
पृथ्वी में जहां एक साल में 365 दिन होते हैं। वहीं, शनि ग्रह को सूर्य की परिक्रमा लगाने में 10,756 अर्थ डेज लगते हैं। यानी की पृथ्वी के 29 साल और शनि ग्रह का एक साल पूरा होगा।

हमारे सौरमंडल में कितने चंद्रमा है?

बकौल नासा, हमारे सोलर सिस्टम में 293 चांद हैं। जिनमें पृथ्वी का एक, मंगल के दो, बृहस्पति के 95, शनि के 146, यूरेनस के 28, नेप्चयून के 16 और प्लूटो के 5 शामिल हैं।

क्या पानी में तैर सकता है शनि?

ऐसा माना जाता है कि अगर शनि ग्रह को पानी में डाला जाए तो वह पानी में तैर सकता है, क्योंकि यह ग्रह गैस से बना हुआ है और इसमें सतह नहीं है। शनि ग्रह पानी में तैर सकने वाला एकमात्र ग्रह है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नॉलेज (knowledge News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited