NASA Asteroid Warning: पृथ्वी से टकराएंगे ये तीन विशालकाय एस्टेरॉयड? वैज्ञानिक चिंतित

NASA Asteroid Warning 2024 Updates: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार पृथ्वी के करीब आने वाली 'आसमानी वस्तुओं' की निगरानी करता है। हाल ही में एजेंसी ने तीन विशालकाय एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी है और इन तीनों एस्टेरॉयड्स पर वैज्ञानिकों की पैनी निगाहें हैं। हालांकि, एक एस्टेरॉयड का आकार बेहद विशाल है, जिसे अपोलो कैटेगरी में रखा गया है।

Asteriod_Update

एस्टेरॉयड अलर्ट

मुख्य बातें
  • NASA ने तीन एस्टेरॉयड का अलर्ट किया जारी।
  • इन एस्टेरॉयड्स का आकार एक-दूसरे से काफी भिन्न।
  • 2024 JV33 एस्टेरॉयड को अपोले कैटेगरी में रखा गया।
NASA Asteroid Warning 2024 News Updates: एक बार फिर पृथ्वी की ओर तेजी से आसमानी चट्टान बढ़ रही है। इस बार एक नहीं, बल्कि तीन-तीन एस्टेरॉयड, जिसे क्षुद्रग्रह कहा जाता है, की जानकारी सामने आई है। तीनों एस्टेरॉयड अपने अलग-अलग आकार की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। इनके आकार एक विशालकाय विमान से लेकर बहुमंजिला इमारत जितना है।

NASA का अलर्ट जारी (NASA Asteroid Alert)

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) पृथ्वी के करीब बढ़ने वाली आसमानी वस्तुओं पर नजर रखता है। साथ ही उनसे उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे का आकलन भी करता है। हाल ही में CNEOS ने तीन नए एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है, जिस पर वैज्ञानिकों की पैनी नजर है।

डरा रहीं आसमानी चट्टानें

CNEOS ने 2024 OY2 एस्टेरॉयड, 2022 BF2 एस्टेरॉयड और 2024 JV33 एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया। इन तीनों एस्टेरॉयड का व्यास 100 फीट से लेकर 620 फीट तक है। 2024 JV33 एस्टेरॉयड को अपोलो कैटेगरी में रखा गया है। अपोलो पृथ्वी के करीब एस्टेरॉयड्स का एक ग्रुप है।

2024 OY2 एस्टेरॉयड (NASA 2024 OY2 Asteroid Tracker Update)

बकौल नासा जेपीएस, 2024 OY2 नामक एक विशालकाय एस्टेरॉयड 17 अगस्त को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। पृथ्वी से 2024 OY2 एस्टेरॉयड की संभावित दूर 1.0 मिलियन मील है। इसका आकार एक विशालकाय विमान के समान है, जिसका व्यास 100 फीट है।

2022 BF2 एस्टेरॉयड

2022 BF2 एस्टेरॉयड भी 17 अगस्त को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। हालांकि, इसके पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। 2022 BF2 एस्टेरॉयड की पृथ्वी से 3.1 मिलियन मील दूरी होगी। अगर इसके आकार की बात की जाए तो यह बहुमंजिला इमारत जितना है, जिसका व्यास 290 फीट है।

2024 JV33 एस्टेरॉयड

2024 JV33 एस्टेरॉयड को अपोलो कैटेगरी में रखा गया है। इन तीनों एस्टेरॉयड में एकमात्र 2024 JV33 एस्टेरॉयड का व्यास 600 फीट से ज्यादा है। 2024 JV33 एस्टेरॉयड की पृथ्वी से 2.8 मिलियन मील होगी और यह 19 अगस्त को पृथ्वी के करीब से गुजर जाएगा।

एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने पर क्या होगा?

2024 JV33 जितने आकार वाले एस्टेरॉयड 33,000 सालों में एक बार पृथ्वी से टकराते हैं। जिसकी वजह से 5.5 किमी चौड़ाई और 490 मीटर गहराई वाला एक विशालकाय गड्ढा बन सकता है। हालांकि, एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने पर एक तीव्र ऊर्जा का विस्फोट हो सकता है। फिलहाल आपको इन एस्टेरॉयड्स से घबराने की जरूरत नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नॉलेज (knowledge News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited