तो इसलिए काटते हें मच्छर! नई रिसर्च में उनकी पसंद-नापसंद आई सामने, इन रंगों को देखते ही दौड़ पड़ते हैं काटने

Mosquito Bite : वाशिंगटन यूनिर्सिटी के रिसर्चर्स ने मच्छरों के स्वभाव को समझने की कोशिश की है। इस शोध के दौरान उन्हें मच्छरों की पसंद और नापसंद के बारे में पता चला है। रिफेल कहते हैं कि हमारी त्वचा की सुगंध एवं दुर्गंध, हमारा सांस और कॉर्बनडाइ ऑक्साइड का छोड़ा जाना, यहां तक कि हमने जो कपड़े पहने होते हैं, ये सारी चीजें मच्छरों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

मच्छरों को पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं।

Mosquito Bite : दुनिया में ऐसी कुछ ही जगहें हैं जहां मच्छर और उनकी प्रजातियां नहीं पाई जातीं लेकिन भारत में मच्छरों की भरमार है और शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे मच्छरों ने नहीं काटा होगा। अब उनके काटे जाने और उनके व्यवहार पर एक नई रिसर्च सामने आई है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि मच्छरों को कुछ खास रंगों से बेहद लगाव है। ये रंग लाल और काला है। इन दोनों रंगों को देखते ही वह काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। वाशिंगटन यूनिर्सिटी के रिसर्चर्स ने मच्छरों के स्वभाव को समझने की कोशिश की है। इस शोध के दौरान उन्हें मच्छरों की पसंद और नापसंद के बारे में पता चला है।

इनका छोटा दिमाग तेजी से काम करता है

रिपोर्टों के मुताबिक यूनिर्सिटी के जीवविज्ञान के प्रोफेसर जेफरी रिफेल का कहना है, 'ये बहुत छोटे हैं फिर भी इनके पास अपना एक छोटा दिमाग होता है। छोटा दिमाग होने के बावजूद इनका मस्तिष्क बहुत तेजी से काम करता है। इंसान को काटते समय इन्हें पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं।' रिफेल और उनकी टीम मच्छरों के महसूस करने वाले सिस्टम खासकर उनके सूंघने की क्षमता का अध्ययन करती है।
End Of Feed