Deep Space में तारों के बीच यह क्या चमक रहा? NASA की तस्वीर देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे

NGC 2005: अंतरिक्ष में एक से बढ़कर एक अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। कई बार तो हमारी कल्पनाओं से भी परे ऐसी जटिल कलाकृतियां दिखाई देती हैं, जो मंत्रमुग्ध कर लेती हैं। नासा की तस्वीर में टिमटिमाते हुए तारों के बीच में एक चमकदार वस्तु दिखाई दे रही है, जिससे सफेद प्रकाश निकल रहा है। यह सफेद प्रकाश काले अंतरिक्ष में पीले, नीले और नारंगी रंग के टिमटिमाते हुए तारों के बीच से उठ रहा है।

एनजीसी 2005 (फोटो साभार: NASA)

NGC 2005: अंतरिक्ष में एक से बढ़कर एक अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। कई बार तो हमारी कल्पनाओं से भी परे ऐसी जटिल कलाकृतियां दिखाई देती हैं, जो मंत्रमुग्ध कर लेती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार ऐसे अद्भुत नजारों को कैप्चर करता रहता है। इन्हीं नजारों में से एक NGC 2005 है। यह बेहद चमकदार एक तारा समूह है, जिसको देखकर देखते रहने का ही मन करता है।
नासा द्वारा जारी की गई तस्वीर में टिमटिमाते हुए तारों के बीच में एक चमकदार वस्तु दिखाई दे रही है, जिससे सफेद प्रकाश निकल रहा है। यह सफेद प्रकाश काले अंतरिक्ष में पीले, नीले और नारंगी रंग के टिमटिमाते हुए तारों के बीच से उठ रहा है। हालांकि, यह कोई और वस्तु नहीं, बल्कि एक चमकदार तारा ही है।
End Of Feed