देश में क्यों पड़ रही इतनी ज्यादा गर्मी? सूर्य देव दिखा रहे रौद्र रूप; समझिए हीटवेव के कारण

Heatwave: भीषण गर्मी से दुनिया के कई देश आहत हैं। भारत में भी गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो। हर कोई पसीने से तरबतर नजर आ रहा है। इसके पीछे अल नीनो और ला नीनो इफेक्ट काम करते हैं।

भीषण गर्मी (सांकेतिक तस्वीर)

Heatwave: भीषण गर्मी से दुनिया के कई देश आहत हैं। भारत में भी गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो। हर कोई पसीने से तरबतर नजर आ रहा है और उत्तर भारत के कई हिस्सों से डराने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हफ्तेभर में हीटवेव की वजह से मतदानकर्मियों सहित सैकड़ों लोग मौत की नींद में सो गए और मौसम विज्ञानी सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी कर रहा है। न जाने कब इस गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन इतनी ज्यादा गर्मी पड़ क्यों रही है? यह सोचने वाली बात है तो चलिए हम आपको विस्तार से इसके बारे में समझाते हैं।

देश में इतनी गर्मी क्यों हो रही है?

भीषण गर्मी के पीछे अल नीनो इफेक्ट काम करता है। इसी वजह से इतनी ज्यादा हीटवेव चल रही है। वातावरण और समुद्र में होने वाले कई परिवर्तनों की वजह से गर्म हवाओं का जन्म होता है और प्रशांत महासागर से चलकर यह हवाएं एशिया और ऑस्ट्रेलिया की तरफ बढ़ती हैं। दरअसल, अल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु घटना है, जो प्रशांत महासागर के तापमान में बदलाव करती है और इसी बदलाव की वजह से मौसम प्रभावित होता है और हम कम बारिश और ज्यादा गर्मी का अनुभव करते हैं।
End Of Feed