अंतरिक्ष में आज दिखेगा अलौकिक नजारा, पृथ्वी की ओर बढ़ रहे विमान से ऊंचे तीन Asteroid

Asteroid Update: अंतरिक्ष में मौजूद आसमानी आफतों पर विज्ञानियों की पैनी नजर होती है। वह पृथ्वी की ओर बढ़ने वाले संभावित खतरों का पता लगाते हैं और उससे कैसे बचा जाए? इसकी तैयारी में भी जुटे रहते हैं। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने तीन नए एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है, जो बेहद तीव्र गति के साथ पृथ्वी के करीब बढ़ रहे हैं।

asteroid new alert

नासा एस्टेरॉयड अलर्ट

मुख्य बातें
  • आसमानी वस्तुओं की निगरानी कर रहे विज्ञानी।
  • NASA ने नए एस्टेरॉयड्स का अलर्ट किया जारी।
  • पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे तीन एस्टेरॉयड।
Asteroid Update: अंतरिक्ष में आज अलौकिक नजारे दिखने वाला है। पृथ्वी की तरफ बेहद तीव्र गति से तीन विमाननुमा विशालकाय एस्टेरॉयड बढ़ रहे हैं। इन तीनों का आकार एक-दूसरे से काफी भिन्न है, लेकिन इनमें से किसी का भी आकार विमान से कम नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक-एक कर तीनों एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है।

एस्टेरॉयड पर विज्ञानियों की पैनी निगाह

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की लंबे समय से निगरानी कर रही है और उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे का पता लगाती है ताकि समय रहते उससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सके।
इस बार नासा ने छह अगस्त के लिए तीन एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। इस दिन अंतरिक्ष में उस वक्त अलौकिक नजारा दिखाई देगा, जब एस्टेरॉयड पृथ्वी के सबसे करीबी दूरी पर होंगे। बता दें कि नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने 2024 OM1 एस्टेरॉयड, 2024 PE एस्टेरॉयड और 2024 OR1 एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी की है।

2024 OM1 एस्टेरॉयड

एक विमान जितना विशाल 2024 OM1 एस्टेरॉयड, जिसका व्यास 160 फीट है, वह 43,968 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 2024 OM1 एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर होगा। हालांकि, इसके पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। जब 2024 OM1 एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा तब उसकी दूरी पृथ्वी से 24,00,000 मील होगी।

2024 PE एस्टेरॉयड

2024 PE एस्टेरॉयड की बात की जाए तो इसका आकार भी विमान जितना ही है, लेकिन यह 2024 OM1 एस्टेरॉयड से छोटा है। 2024 PE एस्टेरॉयड का व्यास 84 फीट है और यह अगर पृथ्वी से टकरा गया तो तबाही ला सकता है, लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है। आज 2024 PE एस्टेरॉयड पृथ्वी से महज 11,30,000 मील दूर होगा।

2024 OR1 एस्टेरॉयड

2024 OR1 एस्टेरॉयड अन्य दो एस्टेरॉयड की तरह ही पृथ्वी के नजदीक से गुजर जाएगा। इस एस्टेरॉयड की दूरी पृथ्वी से लगभग 21,30,000 मील होगी। यह देखने में एक विशाल चट्टान से कम नहीं है। इसका व्यास 110 फीट बताया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नॉलेज (knowledge News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited