क्या होता है ब्लैक बॉक्स? विमान हादसे के बाद क्यों होती है इसकी जांच; जानें हर सवाल का जवाब

Black Box: ब्लैक बॉक्स विमान दुर्घटना के बाद सबसे ज्यादा उपयोगी उपकरणों में से एक है। इसकी मदद से दुर्घटना का पता लगाया जाता है कि आखिर कैसे विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ? इसके पीछे की वजह क्या था? कॉकपिट में मौजूद पायलट और अन्य लोग क्या कर रहे थे? इत्यादि। ब्लैक बॉक्स को फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर कहा जाता है।

ब्लैक बॉक्स क्या है?

Black Box: अक्सर आप लोग सफर को आसान बनाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करते हैं और करें भी क्यों न, यह आरामदायक होने के साथ ही काफी समय भी बचाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हवाई जहाज में कई रहस्यमयी चीजें होती हैं, जिनके बारे में शायद कई फैक्ट्स आपको पता होंगे, लेकिन एक ऐसी चीज भी हवाई जहाज में मौजूद रहती है जिसे विमान दुर्घटना के बाद सबसे पहले तलाशा जाता है। हम बात कर रहे हैं कि हवाई जहाज में मौजूद ब्लैक बॉक्स की। अमूमन इसके बारे में कम लोगों को ही जानकारी होती है तो चलिए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

क्या है ब्लैक बॉक्स? (What is Black Box)

इसका नाम सुनकर आपको ऐसा प्रतीत हो रहा होगा कि ब्लैक बॉक्स एक काला डिब्बा है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ब्लैक बॉक्स अपने नाम के बिल्कुल विपरीत नारंगी रंग का होता है और इसे फ्लाइट रिकॉर्डर (Flight Recorder) भी कहा जाता है। यह बहुत मजबूत होता है और इसे हवाई जहाज के पिछले हिस्से में लगाया जाता है।
End Of Feed