Blue Moon: सुपरमून तो ठीक था, पर ये ब्लू मून क्या है और कब दिखेगा?

Blue Moon: आसमान में अक्सर कुछ न कुछ अनोखा दिखाई देता है, जिसे देखकर हम और आप आश्चर्यचकित हो जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चंद्रमा हमेशा प्रभावित करता है। ऐसे में एक दुर्लभ नजारा दिखाई देने वाला है। ब्लू मून यह शब्द आप लोगों के लिए नया हो सकता है, पर चंद्रमा के लिए नहीं तो इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए तैयार हो जाइये।

Blue Moon

ब्लू मून क्या होता है?

मुख्य बातें
  • आखिरी बार 2023 में दिखा था ब्लू मून।
  • क्या नीले रंग का होता है ब्लू मून?
  • शांति और शीतलता का प्रतीक है चांद।
Blue Moon: चंद्रमाओं के भी अनोखे रंग हैं। आसमान में कभी बेहद चमकीला तो कभी फीका चंद्रमा दिखाई देता है, लेकिन इस बार बेहद अलग दिखाई देगा। ज्योतिष में चंद्रमा को नवग्रहों में शीतलता और शांति का प्रतीक माना जाता है, लेकिन विज्ञान कहता है कि चंद्रमा में तो वायुमंडल ही नहीं है और वहां पर चिलचिलाती गर्मी और हड्डियों को गला देने वाली ठंड पड़ती है, लेकिन आज चंद्रमा के बारे में हम इतनी चर्चा क्यों कर रहे हैं। आपके ज़हन में यह सवाल आना स्वभाविक है। दरअसल, एक बेहद खास खगोलीय घटना होने वाली है, जिसे हम ब्लू मून (Blue Moon) के नाम से जानते हैं।
ब्लू मून शब्द सुनकर तो आप लोगों के ज़हन में एक कहावत घूम रही होगी- Once In a Blue Moon यानी कभी-कभार या शायद ही कभी। खैर, ब्लू मून को समझते हैं। दरअसल, ब्लू मून अपने शब्दों की तरह नीला नहीं होता। आखिरी बार 31 अगस्त, 2023 को आसमान में ब्लू मून देखा गया था। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि ब्लू मून एक दुर्लभ खगोलीय घटना क्यों है।

क्या है ब्लू मून?

चंद्रमा सफेद या कभी कभार पीला या लाल प्रतीत हो सकता है, लेकिन वह नीला नहीं दिखाई देता है। हालांकि, ब्लू मून का तात्पर्य बेहद कम दिखाई देने वाली घटना से है। इसी वजह से चांद की एक दुर्लभ घटना को 'ब्लू मून' कहा जाने लगा। यूं तो ब्लू मून दो तरह के होते हैं।

ब्लू मून के प्रकार (Types of Blue Moon)

  • मौसमी ब्लू मून (Seasonal Blue Moon)
मौसमी ब्लू मून एक मौसम में तीसरी पूर्णिमा को दर्शाता है। अमूमन एक मौसम में चार पूर्णिमाएं होती हैं, लेकिन कभी-कभार चार की बजाय पांच पूर्णिमाएं भी हो सकती हैं। इस स्थिति में तीसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।
  • मासिक ब्लू मून (Monthly Blue Moon)
बकौल एट्रोनॉमी, जब एक कैलेंडर माह में पूर्णिमा का अद्भुत नजारा दूसरी बार दिखाई देता है तो हम उसे मासिक ब्लू मून कहते हैं। आमतौर पर एक माह में एक ही पूर्णिमा होती है, लेकिन कभी-कभार दो बार भी हो सकती है और यह स्थिति बेहद कम बार ही बनती है।

मासिक ब्लू मून कब दिखेगा?

बकौल एट्रोनॉमी, मासिक ब्लू मून 31 मई, 2026 को दिखाई देगा, जबकि आखिरी बार यह 31 अगस्त, 2023 को दिखाई दिया था। हालांकि, ब्लू मून की चर्चा हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह जल्द ही दिखने वाला है। हां, ये जरूर अलग बात है कि मासिक ब्लू मून का नजारा 2026 से पहले नहीं दिखाई देगा। ऐसे में मौसमी ब्लू मून से रात के समय आसमान जगमग होने वाला है।

कब दिखेगा मौसमी ब्लू मून?

इस माह आसमान में मौसमी ब्लू मून का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। लगभग एक सप्ताह बाद 19 अगस्त को मौसमी ब्लू मून नजर आएगा। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक, अगला ब्लू मून 19 अगस्त को दोपहर 2:26 बजे ET (1826 GMT) स्पष्टतौर पर दिखाई देगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नॉलेज (knowledge News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited