ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लेंगे ग्रे डिवोर्स! जानिए क्या होता है Grey Divorce, ये मशहूर हस्तियां भी ले चुकी है 'ग्रे तलाक'

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Split: अंबानी परिवार की शादी की तस्वीरों में अभिषेक और ऐश्वर्या की दूरी को फैंस पचा भी नहीं पाए थे कि अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया में तलाक की एक पोस्ट लाइक कर उन्हें और परेशान कर दिया। दरअसल अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) के एक पोस्ट को लाइक किया है।

Abhi Aish Divorce

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का होगा ग्रे डिवोर्स, क्या होता है यह Grey Divorce

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Split: पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है। अनंत अंबानी की शादी के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरों ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया है। दरअसल अंबानी परिवार की पार्टी में बच्चन परिवार से ऐश्वर्या दूर ही रहीं। वह अपनी बेटी के साथ अलग नजर आईं तो वहीं अभिषेक अपने माता-पिता और बहन के साथ अलग दिखे। इस शादी के बाद लोग ये मानकर चल ही रहे थे कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार से बहुत ज्यादा खफा हैं, वहीं अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट लाइक कर इस बात को लगभग पुख्ता कर दिया है कि वह और ऐश्वर्या अलग हो सकते हैं।
अंबानी परिवार की शादी की तस्वीरों में अभिषेक और ऐश्वर्या की दूरी को फैंस पचा भी नहीं पाए थे कि अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया में तलाक की एक पोस्ट लाइक कर उन्हें और परेशान कर दिया। दरअसल अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ग्रे डिवोर्स के एक पोस्ट को लाइक किया है। इस पोस्ट में लिखा था- जब प्यार आसान नहीं रह जाता। तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन हमेशा खुश रहने का सपना नहीं देखता। फिर भी कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता जैसा हम उम्मीद करते हैं, लेकिन जब लोग दशकों साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, जब वे अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं तो वे इसका कैसे सामना करते हैं।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)

तलाक का यह पोस्ट ग्रे डिवोर्स के बारे में था। ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिटर्स भी कहा जाता है। पश्चिमी देशों में ग्रे डिवोर्स बेहद आम है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये ग्रे डिवोर्स है क्या? बता दें कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर आकर एक प्यारे जोड़े को तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग रहना पड़े उसे ग्रे-तलाक कहा गया है। और आसान भाषा में समझा जाए तो 50 की उम्र के बाद अगर शादीशुदा कपल तलाक ले कर एक दूसरे से अलग होता है तो उसे ग्रे डिवोर्स कहते हैं।

तेजी से बढ़ा है ग्रे डिवोर्स का चलन

1990 से अब तक ग्रे डिवोर्स के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़े हैं। एक अध्ययन के मुताबिक 2030 तक यह संख्या तीन गुना हो सकती है। इस रिसर्च के आंकड़े बताते हैं 2005 और 2015 के बीच इंग्लैंड और वेल्स में तलाक में 28% की गिरावट आई। उसी अवधि के दौरान इंग्लैंड और वेल्स में 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों की संख्या में 23% की वृद्धि हुई, जबकि 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की संख्या में 38% की वृद्धि हुई। ये सारे मामले ग्रे डिवोर्स के थे।

ग्रे डिवोर्स के कारण (Reasons of Grey Divorce)

वैश्विक स्तर पर तलाक पर किये गए तमाम शोधों से पता चलता है कि ग्रे डिवोर्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन तीन सबसे बड़े कारण होते हैं:
1. एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम - एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम वह टर्म है जिसका उपयोग उस हानि या दुःख को बयां करने के लिए किया जाता है जो माता-पिता तब महसूस करते हैं जब उनका आखिरी बच्चा भी घर छोड़ देता है। एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को नींद कम आती है। चेहरे पर उदासी छाई रहती है। कभी-कभी व्यक्ति क्रोधित हो उठता है। इस दौरान वह खुद को नुकसान भी पहुंचाने की कोशिश करता है।
2. रिटायरमेंट के साइड इफेक्ट्स - नौकरी या काम से रिटायरमेंट के बाद अपने जीवनसाथी के साथ चौबीसों घंटे समय बिताना सुखद लग सकता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो क्या होगा? कपल्स को लग सकता है कि उनकी रुचियां और लक्ष्य अब मेल नहीं खा रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आकर कपल्स को महसूस होता है कि हम दोनों में काफी असमानता है। यही असमानता डिवोर्स की इच्छा को बढ़ावा दे सकती है।
3. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं - उम्र के इस पड़ाव पर बोने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी ग्रे डिवोर्स के आंकड़ों को बढ़ा रही हैं। दरअसल रिटायरमेंट के बाद कई आम स्वास्थ्य समस्याएं जैसे तनाव का बढ़ना, यौन इच्छा में कमी आदि। इसके अलावा कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं वित्तीय संकट को जन्म देती हैं। बुढ़ापे में इसी तरह के उथल-पुथल कपल को ग्रे डिवोर्स की ओर ले जाते हैं।

ग्रे डिवोर्स लेने वालीं मशहूर हस्तियां (Celebs Who Choose Grey Divorce)

एलिजाबेथ टेलर, जेफ बेजोस, मॉर्गन फ्रीमैन और रॉबिन विलियम्स जैसी कई मशहूर विदेश हस्तियों ने ग्रे डिवोर्स लिया है। वहीं बात भारत की करें तो इस फेहरिस्त में कमल हासन, आमिर खान, अरबाज खान, आशीष विद्यार्थी और कबीर बेदी जैसे ढेरों नाम शामिल हैं।
यूं तो कभी भी तलाक लेना आसान नहीं होता, लेकिन ग्रे डिवोर्स काफी ज्यादा परेशान करने वाला होता है। दरअसल ग्रे डिवोर्स में होता ये है कि जिस इंसान के साथ इतना लंबा वक्त बिताया हो, सुख-दुख, खुशियां परेशानियां साथ झेली हों, उससे अलग होना पड़ता है। ये अलगाव किसी सदमे की तरह होता है। कुछ लोग इस सदमे से उबर जाते हैं तो कोई इसमें ही डूब कर रह जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited