देश में इन जगहों पर प्लान कर सकते हैं बजट में हनीमून, रिश्ते की होगी एकदम रोमांटिक शुरुआत

Where to go for honeymoon in India: क्या आप भारत के बेस्ट बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशंस देख रहे हैं तो ऐसे ऑप्शंस की कमी नहीं है। देश में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप कम खर्च में अपने रिश्ते की रोमांटिक शुरुआत कर सकते हैं।

Budget Honeymoon destinations in India, Where to go for honeymoon in India, Honeymoon destinations, budget friendly places, honeymoon, travel, couple, Manali, gulmarg, kutch, ooty, nainital, Darjeeling
Budget honeymoon destinations in India 

Budget honeymoon destinations in India: शादी के बाद हनीमून ट्रिप पर जाने के लिए हर कपल बहुत एक्साइटेड होता है। शादी चाहे लव हो या अरेंज्ड हनीमून हर कपल के लिए नए अनुभवों और रोमांस से भरा होता है। शादी से पहले ही अक्सर कपल्स एक दूसरे से पूछने लग जाते हैं कि हनीमून पर कहा जाना हैं। हालांकि बजट में अच्छी हनीमून ट्रेवल डेस्टिनेशन्स तलाशना कई बार थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। उसके ऊपर से शादी की भागदौड़ में कई बार तो जगह सेलेक्ट करने की, बुकिंग्स करने की, सब मैनेज करने की इतनी टेंशन हो जाती है कि लोग हनीमून का प्लान ही कैंसल कर देते हैं। 

आपको इसी टेंशन से बचाने के लिए हम लेकर आए हैं, ऐसी ही कुछ बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन्स। जो खूबसूरत होने के साथ साथ बजट फ्रेंडली भी हैं। 

भारत में बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशंस

मनाली 

अगर फिलहाल स्विट्जरलैंड जाना आपके बजट में फिट नहीं होता है, तो निराश न हो। क्योंकि भारत का स्विट्जरलैंड कहलाने वाला मनाली आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। अगर आपका बजट 10,000 के आसपास का है, तो आपका 3-4 दिन का मनाली एक्सपीरियंस काफी अच्छा हो सकता है। आप मनाली में बाइक रेंट करके वादियों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। मोनेस्ट्रीज देख सकते हैं, लोकल साइट सीइंग कर सकते हैं। साथ ही गारंटी अपने पार्टनर के साथ आप एक यादगार समय बिता सकते हैं।

दार्जिलिंग 

वेस्ट बंगाल में स्थित ये शहर आपके हनीमून के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। और अगर आप चाय के बागानों से लेकर दिलकश पहाड़ियों के शौकीन हैं, तब तो आपको यहां अपने पार्टनर के साथ जरूर आना चाहिए। देसी चाल ढाल के साथ आपको यहा विदेशी रंग भी देखने को मिलेगा। 3 दिन की ट्रिप के हिसाब से अगर आपका बजट 10-15 हजार है तो दार्जिलिंग जरूर जाएं।

गोवा 

 अगर आप और आपका पार्टनर एक बीच (Beach) पर्सन हैं, तो आप गोवा के समुद्री तटों पर बैठकर बजट में, जरूर एक बहुत अच्छा समय गुजारेंगे। 

लक्षद्वीप 

अगर आपको बहुत भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर कहीं शांति से कुछ दिन बिताने हैं। समुद्र के किनारे बैठकर खूबसूरत नजारे देखने हैं तो आपके लिए लक्षद्वीप आइलैंड बहुत अच्छी चॉइस हो सकती है। यहां आप 5-6 दिन की ट्रिप के हिसाब से 20,000 के आसपास के बजट में ट्रेवल कर सकते हैं। जिसमें आप सन बाथ, स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग जैसे कई और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं।  

ऊटी

अगर आपको और आपके पार्टनर को ग्रीनरी, नेचर बहुत पसंद है तो ऊटी की ट्रिप आपके लिए हनीमून मनाने की अच्छी जगह हो सकती है। 12 से 15 हजार के बजट में आप अच्छी तरह से ऊटी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नैनीताल 

हिल स्टेशन जाना अगर आप पसंद करते हैं तो नैनीताल आपको जरूर बहुत फेसिनेट करेगा। बेहद खुबसुरत झील के आसपास बसा ये शहर। आपकी हनीमून ट्रिप को बहुत यादगार बना देगा।

ऋषिकेश 

गंगा की गोद में अगर आप अपने पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज ट्राई करना चाहते हैं। और अपने हनीमून पर फन करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।

गुलमर्ग

इस हिल स्टेशन की खूबसूरती आपको अपना दिवाना बना देगी। बर्फ से ढकी सुंदर पहाड़ियां आपके लिए इस पूरे समय को और भी रोमांटिक बना देगी। यहां पर आप कई तरह के विंटर स्पोर्ट्स का मजा भी उठा सकते हैं। 5 दिन के लिए 10 हजार करीब के बजट में अच्छी ट्रिप हो सकती है।

कच्छ 

सफेद रेगिस्तान, जहां आपको को लोक गीत, नृत्य, खाने और कई एडवेंचर भरे अनुभव मिलना गांरटी है। रण उत्सव के आस पास आएंगे तो, लगभग 10-12 हजार के बजट में और अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है। 

अगली खबर