Important Days in August 2024: खुशियां लेकर आया Aug, देखें अगस्त 2024 के सभी व्रत, त्योहार, छुट्टियों और खास दिन की पूरी लिस्ट हिंदी में

August 2024 Special Days, Event List of August Full List: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना छुट्टियों वाला है। दरअसल इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। रक्षाबंधन से लेकर स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी तक, इस महीने कई छुट्टियां हैं। आइए डालते हैं नजर अगस्त महीने में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों पर:

August month 2024 special days and event list in hindi
August Month 2024 Special Days and Event: साल का 8वां महीना होता है अगस्त। ये महीना त्योहारों का होता है। ये महीना छुट्टियों का भी है। खासतौर से बात करें ऑफिस में काम करने वाले लोगों कि तो वो तो इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगस्त में हमारी झोली में ढेर सारी छुट्टियां आ गिरती हैं। नागपंचमी से लेकर स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी तक, ये महीना न जाने कितने ही त्योहार लेकर आता है। पूरे महीने जोश और उल्लास बना ही रहता है। 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाती है। फिर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 19 अगस्त को रक्षाबंधन दिवस मनाा जाता है। इतना ही नहीं, 26 अगस्त को जन्माष्टमी और 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के साथ महीना खत्म हो जाता है। आइये देखते हैं अगस्त का कैलेंडर और जानते हैं कि हर दिन क्या-क्या सेलिब्रेट किया जाएगा।

August 2024 Special Days and Event (अगस्त 2024 कैलेंडर, अगस्त में किस दिन क्या मनाया जाता है) -

1 अगस्तराष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस
2 अगस्तसावन की शिवरात्रि
4 अगस्तफ्रेंडशिप डे, हरियाली अमावस्या
5 अगस्तसावन का तीसरा सोमवार
6 अगस्तमंगला गौरी व्रत, मुहर्रम खत्म
7 अगस्तहरियाली तीज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
8 अगस्तविनायक चतुर्थी
9 अगस्तनाग पंचमी
10 अगस्तकल्की जयंती
11 अगस्ततुलसीदास जयंती
12 अगस्तअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
13 अगस्तदुर्गाष्टमी
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस
19 अगस्तरक्षा बंधन, संस्कृत दिवस
22 अगस्तकजरी तीज
23 अगस्तइसरो दिवस
24 अगस्तबलराम जयंती
26 अगस्तश्रीकृष्ण जन्माष्टमी , मदर टेरेसा जयंती
29 अगस्तराष्ट्रीय खेल दिवस
30 अगस्तलघु उद्योग दिवस
बता दें कि फ्रेंडशिप डे, नागपंचमी, तुलसीदास जयंती और मदर टेरेसा जयंती की छुट्टियां भले न मिले लेकिन रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टी जरूर मिल जाती है।
End Of Feed
अगली खबर