सिगरेट के जैसी ही नुकसानदायक हो सकती हैं ई-सिगरेट: जानिए क्या कहती हैं स्टडी

E cigarettes: ई-सिगरेट यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को सामान्य सिगरेट का रिप्लेसमेंट माना गया है। लेकिन, एक स्टडी के अनुसार इ-सिगरेट का सेवन सामान्य सिगरेट के जैसी ही हानिकारक है और इससे भी हमें नुकसान हो सकता है। आज हम आपके साथ ई-सिगरेट के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने जा रहें हैं, जिससे आप ई-सिगरेट से भी दूरी बना पायें।

ई-सिगरेट के नुकसान के बारे में जानें

मुख्य बातें
  • स्मोकिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक है।
  • ई-सिगरेट को रेगुलर सिगरेट और अन्य स्मोक्ड तंबाकू प्रोडक्ट्स का सब्स्टीट्यूट माना गया है।
  • एक स्टडी के अनुसार ई-सिगरेट, रेगुलर सिगरेट के जैसी ही नुकसानदायक हो सकती हैं।

E cigarettes: यह तो हम सभी जानते हैं कि सिगरेट स्मोकिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक है। इसके कारण कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। ई-सिगरेट यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को कई नामों से जाना जाता है जैसे इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम, इ-हुक्का, वेपोराइजर और टेंग सिस्टम आदि। ई-सिगरेट को रेगुलर सिगरेट और अन्य स्मोक्ड तंबाकू प्रोडक्ट्स का सब्स्टीट्यूट माना गया है। यह बैटरी से चलने वाला डिवाइस होता है। जो वयस्क स्मोक करते हैं या प्रेग्नेंट है उनके लिए ई सिगरेट्स सामान्य सिगरेट को रिप्लेस करने का अच्छा तरीका माना गया है। लेकिन, हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार ई-सिगरेट, रेगुलर सिगरेट के जैसी ही नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए जानें इस बारे में विस्तार से।
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें
ई-सिगरेट है रेगुलर सिगरेट के जैसी ही नुकसानदायक- जानिए क्या कहती है स्टडी?
संबंधित खबरें
End Of Feed