सफर सूटकेस का: भारत में अटैची क्यों कहलाया सूटकेस, 1200 साल पुराना है इतिहास, रामायण में भी जिक्र, किसने बनाया था पहला सूटकेस

History and Evolution of Suitcase: आप आज जिस तरह के सूटकेस देखते हैं उसका पहला प्रमाण 12वीं सदी में रोमन साम्राज्य के दौरान देखने को मिला था। उन दिनों जारी धर्मयुद्ध में रोमन सेनापतियों ने सैन्य अभियानों के दौरान अपना सामान ले जाने के लिए चमड़े या धातु के कंटेनरों का उपयोग किया, जिन्हें "कैप्सए" कहा जाता था।

History and Evolution of Suitcase

History and Evolution of Suitcase: सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल ज़िंदगानी फिर कहां, ज़िंदगी गर कुछ रही तो ये जवानी फिर कहां - ख्वाजा मीर दर्द की यह शायरी कहती है कि जीवन में जितना हो सके उतना सैर करें। सैर सपाटा सदियों से मानव सभ्यता का हिस्सा है। आज सफर करना हम इंसानों की नियति बन चुकी है। हर कोई किसी ना किसी तरह के सफर में जरूर रहता है। कोई शौक से सफर में है तो कोई मजबूरी से। कोई घूमने फिरने के लिए सफर करता है तो किसी का अब घर बार छोड़ कहीं और पलायन करना सफर है। कोई दूसरे शहर में पढ़ाई के लिए सफर करता है तो वहीं कोई नौकरी की तलाश में एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करता है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों या एयरपोर्ट पर रोजाना आपको लाखों लोग किसी ना किसी सफर पर निकलते या किसी सफर से लौटते दिख जाएंगे। इन लाखों लोगों में आपको एक चीज कॉमन दिखती है। वह है उनका सामान। लोग जब सफर करते हैं तो उनके हाथ में कोई बैग, सूटकेस या ट्रंक जरूर नजर आएगा। आज कल ज्यादातर लोगों के पास ट्रॉली बैग्स या पहिए वाले सूटकेस नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सूटकेस का आविष्कार कैसे हुआ। किसने सबसे पहले सूटकेस का इस्तेमाल किया था। सूटकेस जितना उपयोगी है इसका इतिहास उतना ही ज्यादा रोचक भी है। आइए विस्तार से डालते हैं सूटकेस के पूरे सफर पर एक नजर:

Source: facebook

क्या होता है सूटकेससूटकेस को समझने के लिए आपको पहले लगेज को समझना होगा। Luggage शब्द बना है अंग्रेजी के Lug शब्द से। लग (Lug) शब्द का मतलब होता है कि भारी सामान की असुविधा। लगेज शब्द इस्तेमाल किया गया असुविधाजनक रूप से भारी सामान को कैरी करने के लिए। सूटकेस भी वही काम करता है। सर्च इंजन गूगल के मुताबिक सूटकेस लगेज का ही एक रूप है। गूगल बताता है कि यह एक आयताकार कंटेनर है और आमतौर पर इसका उपयोग यात्रा के दौरान किसी के कपड़े और अन्य सामान ले जाने के लिए किया जाता है। इसमें ऊपर की तरफ एक हैंडल और लॉक होता है। हालांकि सूटकेस का शाब्दिक अर्थ कुछ और होता है। सूट केस अंग्रेज के दो शब्द, सूट (Suit) और केस(Case), से बना है। जिस केस में सूट को रखा जाए उसके सूटकेस कहा जाता है। सालों पीछे जाएंगे तो आप पाएंगे कि सूटकेस का आविष्कार ही सूट को रखने के लिए हुआ था।

Source: X

सूटकेस का इतिहाससबसे पहले सूटकेस का इस्तेमाल 1153 में हुआ था है। तब धर्मयुद्ध के दौरान भारी हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए पहिए लगे लकड़ी के कंटेनर्स का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि व्यक्तिगत सामान के लिए पोर्टेबल कंटेनर का चलन मानव सभ्यता के साथ ही शुरू हो गया था। मेसोपोटामिया और सिंधु घाटी जैसी सभ्यताओं का अध्ययन करने पर पता चलता है कि तब पोटली में ही लोग अपने कपड़े या जरूरी सामान बांधते और एक जगह से दूसरी जगह के लिए निकल पड़ते थे। ये पोटली ज्यादातर कपड़े की ही होती थी। मध्यकालीन युग में चलें तो लोग जानवरों की खाल से बनी पोटली का इस्तेमाल करते थे ताकि बरसात वगैरह के कारण उनका सामान खराब ना हो। धीरे धीरे पोटली लकड़ी के कंटेनर में तब्दील हुई। यही लकड़ी का कंटेनर सूटकेस कहलाया। यहां आपको एक रोचक जानकारी देते हैं। हिंदुओं के धर्मग्रंथ रामायण में दर्ज है कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को 14 साल का वनवास भोगना पड़ा था। जब ये तीनों अयोध्या का महल छोड़ते हैं तो लक्ष्मण के हाथों में एक पोटली होती है। इस पोटली में उन तीनों के वस्त्र होते हैं। आधुनिक समय में यही पोटली लगेज या सूटकेस कहलाती है।

Source: facebook

आप आज जिस तरह के सूटकेस देखते हैं उसका पहला प्रमाण 12वीं सदी में रोमन साम्राज्य के दौरान देखने को मिला था। उन दिनों जारी धर्मयुद्ध में रोमन सेनापतियों ने सैन्य अभियानों के दौरान अपना सामान ले जाने के लिए चमड़े या धातु के कंटेनरों का उपयोग किया, जिन्हें "कैप्सए" कहा जाता था। ये बॉक्स के आकार के टिकाऊ कंटेनर थे जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाने के लिए आए डिज़ाइन किया गया था।

18वीं शताब्दी में यूरोपियंस को दुनिया घूमने का शौक चढ़ा। हालांकि ये शौक पूरा करना सिर्फ तबके अभिजात वर्ग के ही बस की बात थी। घूमना फिरना आम होने के कारण कंटेनर्स के डिजाइन में भी बदलाव हुआ। लोहे या किसी मजबूत धातु से अच्छी तरह सील किए गए लकड़ी के ट्रंक ने तब के रईसों और धनवान यात्रियों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की। ये ट्रंक आमतौर पर भारी होते थे जिन्हें उठाने के लिए ये लोग अपने साथ नौकर रखा करते थे। अलग-अलग देशों में सुविधा और जरूरत के हिसाब से सूटकेस चलन में आते गए। भारत में देखें तो बहुत पहले यहां भी लकड़ी के सूटकेस चलते थे। फिर टिन के बने संदूकों ने इन लकड़ी के कंटेनर्स की जगह ले ली। इन टिन के संदूकों को लोग ट्रंक कहते थे।

End Of Feed