Birthday Wishes For Jijaji: दिल से निकली है दुआ हमारी.., अपने जीजाजी को यूं करें बर्थडे विश, देखें जीजू के लिए जन्मदिन के शुभकामना संदेश और शायरी

Happy Birthday Wishes For Jijaji: अगर जन्मदिन परिवार के दामाद मतलब कि आपके जीजाजी का हो तो फिर कुछ स्पेशल तो बनता है। आप अपने जीजू के बर्थडे पर कुछ इस तरह से विश कीजिए कि वो खुश ही जाएं।

Saif Ali Khan Karishma Kapoor Kareena Kapoor

Happy Birthday Wishes For Jijaji in Hindi

Happy Birthday Wishes for Jijaji in Hindi: जन्मदिन पर बधाई देना या लेना हमेशा खास होता है। हम अपनों के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामानएं देना नहीं भूलते हैं। अगर जन्मदिन परिवार के दामाद मतलब कि आपके जीजाजी का हो तो फिर कुछ स्पेशल तो बनता है। आप अपने जीजू के बर्थडे पर कुछ इस तरह से विश कीजिए कि वो खुश ही जाएं। आप उन्हें मस्ती और मजाक के रंगे में रंगे जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। आप उन्हें इस खास मौके पर बता सकते हैं कि वो परिवार के लिए कितने स्पेशल हैं। तो अगर आप भी अपने जीजाजी को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से विश करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैँ। देखे अपने जीजू को भेजने के लिए कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश:

Birthday Shayari for Jijaji

- खुशियों का खजाना हो आप

हर वक्त रहते हैं आप राजी,

बर्थडे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

देता हूँ मैं आपको जीजाजी।

- दुआ करते हैं आप अपनी हर मंजिल को पाएं,

राहों में अगर आपकी हो कभी अंधेरा,

तो खुदा रोशनी के लिए हमको जलाएं।

जीजू आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

- दिल से निकली है दुआ हमारी,

जिंदगी में खुशियां मिले बहुत सारी,

कभी गम ना दे खुदा आपको

ऐसी शुभकामनाएं है हमारी।

जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद!

- आपका जन्मदिन हैं बेहद खास

क्योंकि आप रहते हैं सबके दिल के पास

और आपके जन्मदिन पर पूरी हो आपकी हर आस!!!

शुभ दिन ये आये आपके जीवन में हज़ार बार

और लेकर आये ढेर सारी खुशियों की बहार

और हम आपको जन्मदिन मुबारक कहते रहें हर बार।

जन्मदिन मुबारक जीजा जी।

One Liner Birthday Wishes for Jiju in Hindi

- दुनिया के सबसे अद्भुत जीजू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ!

- आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, प्रिय जीजू!

- भगवान का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जीजा जी।

- जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं जीजा जी।

- आपके सभी सपनें और इच्छा सच हो मेरे प्यारे जीजू ऐसी शुभकामना के साथ जन्मदिन की बधाई देती हूँ

Birthday Wishes for Jiju Funny (Jiju Birthday Wishes in Hindi)

- उम्मीद है कि आज आपकी बीवी आपको कम से कम एक दिन के लिए बख्श देगी और आप चैन से बर्थडे मना सकेंगे!

- आपके जन्मदिन पर हम सबको केक खाना है और आपको बस हंसी-खुशी मनाना है। तो, केक जल्दी काटें!

- आज के दिन आप राजा हैं, लेकिन कल फिर से ‘जीजू’ ही बनना है। मज़े करो!

Birthday Wishes for Jiju in Hindi

- आपका जन्मदिन हमें याद दिलाता है कि आप कितने पुराने हो रहे हैं। चलो, केक काटो और इस ‘बूढ़े’ दिन का जश्न मनाओ!

- आज के दिन आप चाहे जितना केक खा सकते हैं, बस याद रखें, कल जिम जाना भी है!

- आपको देखकर लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, और आप उस नंबर को बखूबी संभाल रहे हैं!

तो अगर आपको जन्मदिन के ये शुभकामना संदेश पसंद आए हों तो आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने प्यारे जीजू को ऐसे शुभकामना संदेश भेजकर उनके लिए अपना प्यार जताने के साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी ला सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited