Happy Dev Uthani Ekadashi 2022 Wishes: देवउठनी एकादशी आज, मित्रों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Dev Uthani Ekadashi 2022 Wishes: आज यानी 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनायी जा रही है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व है। इस अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजने का चलन है।

Happy Dev Uthani Ekadashi 2022 Wishes: देवउठनी एकादशी आज, मित्रों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Dev Uthani Ekadashi 2022 Wishes: देवउठनी एकादशी हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनायी जाती है। इसे देवोत्थान एकादशी, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह की गहरी नींद के बाद जगते हैं और सभी शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन यदि विधिवत पूजा की जाए तो पूजा करने वाले को एक हजार अश्वमेघ यज्ञ करने जितना फल मिलता है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व है। इस अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजने का चलन है। लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर शुभेच्छाएं प्रेषित करते हैं। आप भी नीचे दिए गए संदेश अपनों को भेज सकते हैं।
दुल्हन बनी है तुलसी, दूल्हा शालिग्राम
जग में गूंजे जयकारा, शुभ है इनका नाम
आपके घर भी मंगल गीत गाए जाएं
इस देवउठनी एकदादशी में आपके घर सुख - समृद्धि
और खुशियां हज़ार आएं
हैप्पी देवउठनी एकादशी!
सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दिवार पे दीयों का माला होगा
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी
और
आपके लिए पहला विश हमारा होगा।।
देवउठनी एकादशी 2022 की शुभकामनाएं
उठो देव हमारे, उठो इष्ट हमारे
खुशियों से आंगन भर दो,
जितने मित्र-गण रहे सुख-दुख के सहारे,
उन्हें खुशियों से नवाज़ें।।
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
जुग-जुग जोड़ी बनी रहे, बना रहे अमर सुहाग
जो कोई पूजे शालिग्राम-तुलसी को उसके जागे भाग
हर घर के आंगन में तुलसी
तुलसी बड़ी महान है
जिस घर में ये तुलसी रहती
वो घर स्वर्ग सामान है
देवउठनी एकादशी 2022 की शुभकामनाएं
आज देवोत्थान एकादशी है
इस दिन चार माह के शयन के बाद भगवान विष्णु उठते हैं
आज के दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप की पूजा होती है
उन्हें नए ऋतु के फल और अन्न आदि का प्रसाद भोग लगाया जाता है
गन्ने के मंडप सजाएंगे हम
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम
आप भी होना खुशियों में शामिल
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
गन्ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,
आप भी होना खुशियों में शामिल,
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम,
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।।
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान विष्णु के नींद से जागने की
सभी भक्तों को बधाई
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!
तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे
सज गई उनकी जोड़ी
तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए
जल्दी ले के आओ पिया डोली
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं
भगवान विष्णु को मनाएं
उन्हें नींद से जगाएं
इस देवउठनी एकादशी पर
विष्णु जी से आशीर्वाद पाएं
सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दीवार पे दीयों का माला होगा
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी और
आपके लिए पहला विश हमारा होगा
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं
भगवान विष्णु के नींद से जागने की
सभी भक्तों को बधाई
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!
हर घर के आंगन में तुलसी
तुलसी बड़ी महान है
जिस घर में ये तुलसी रहती
वो घर स्वर्ग सामान है
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited