Happy Dhanteras 2022 Shayari, Wishes Images: धनतेरस पर करीबियों को भेजें ये शायरियां, त्योहार की दें मुबारकबाद

Happy Dhanteras 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: धनतेरस का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शायरियों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां पर देखें धनतेरस की कुछ शायरियां, फोटोज और कोट्स।

Dhanteras Shayari

Dhanteras Shayari

Happy Dhanteras 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर से शुरू हो गया है। ये 23 अक्टूबर 2022 को शाम छह बजकर तीन मिनट तक चलेगा। इस दिन सोने और चांदी के आभूषण खरीदते हैं। इसके अलावा दिवाली के खरीदारी का भी धनतेरस सबसे अच्छा दिन धनतेरस ही होता है। इस साल रविवार 23 अक्टूबर को पूरे दिन खरीदारी के लिए शुभ है। धनतेरस के मौके पर आप अपने करीबियों को शायरियों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं।
धनतेरस के दिन परमसिद्धि मुहूर्त होता है। वहीं, 23 अक्टूबर यानी रविवार को पूरे दिन स्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। गा। 23 अक्टूबर को सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच खरीदारी के लिए सबसे अच्छे योग है। इस दौरान चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के अलावा कुबेरजी और भगवान धन्वंतरि की विशेष रूप से पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन आप कुछ खास शायरियों, फोटोज, कोट्स के जरिए अपने करीबियों और दोस्तों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Dhanteras Wishes Shayari in Hindi
दीपक की ज्योति, मीठे पकवान की मिठास
धन और धान्य की बौछार,
स्वास्थ और स्वस्थय के उपहार,
आपके जीवन को सुखी बनाए,
धनतेरस का ये पावन त्योहार
प्रगति पर आपका कारोबार हो,
घर में सुख शांति का विस्तार हो,
हर संकट का नाश हो ऐसा आपका,
धनतेरस का त्योहार हो
धनतेरस की शुभकामनाएं
आपके चेहरे पर मुस्कान रहे इतनी की
खुशियों की न रहे कोई कमी
मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को
मुबारक हो धनतेरस का त्योहार।
बजारों में हो रहा शोर है,
धनतेरस की महक चारों ओर है।
खुशियां एकदम पुरजोर है,
त्योहारों का ऐसा जोर है।
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार
हैप्पी धनतेरस।
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो,
शुभ धनतेरस 2022
सफलता कदम चूमती रहे
खुशी आसपास घुमती रहे
यश इतना फैले की कस्तूरी शर्मा जाये
लक्ष्मी की कृपया इतनी हो कि
बालाजी भी देखते रह जाये।
आए लक्ष्मीजी आपके द्वार,
सुख-संपत्ति मिले आपार।
शुभ धनतेरस 2022
धन धान्य भरी है धनतेरस
धनतेरस का दिन है बड़ा ही मुबारक
माता लक्ष्मी है इस दिन की संचालक
आओ मिल करें पूजन उनका
जो हैं जीवन की उद्धारक
धनतेरस की शुभकामनाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

शिवम पांडे author

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited