Happy Makar Sankranti 2023 Hindi Wishes, Images: उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको....भक्तिमय कोट्स से दें अपनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

Happy Makar Sankranti 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करते हैं। इस मौके पर हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं, जिसे आप अपनों को भेज मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Images: मकर संक्रांति विशेज, कोट्स इन हिंदी

Happy Makar Sankranti 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। भारत में मकर संक्रांति को अलग अलग नाम से जाना (Makar Sankranti 2023) जाता है। उत्तर भारत में इसे खिचड़ी कहा जाता है, वहीं तमिलनाडु में पोंगल और केरल में उत्तरायण कहते हैं। जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है तो इसे मकर संक्रांति का पावन पर्व (happy Makar Sankranti) कहा जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले गंगा स्नान कर सूर्यदेव की विधिवत पूजा अर्चना करने व गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान इत्यादि करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सबी कष्टों का निवारण (happy Makar Sankranti Wishes) होता है। तथा कुछ खास उपाय करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है और सूर्य मजबूत होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। ऐसे में माता के अवतरण दिवस को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
भविष्यपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार इस दिन गंगा स्नान कर दान आदि करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और एक हजार गाय दान करने के बराबर फल की प्राप्ति (Makar Sankranti Quotes In Hindi) होती है। तथा सांसारिक सुखों को भोगने के बाद वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, करीबियों व सगे संबंधियों को विशेज, कोट्स और शायरी भेज मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए विशेज, कोट्स और मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे आप अपने दोस्तों व करीबियों को भेज उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना कर सकते हैं।
Happy Makar Sankranti 2023, सपनों को लेकर मन में
- सपनों को लेकर मन में उड़ाएंगे पतंग आसमान में , ऐसी भरेगी उड़ान ये पतंग, जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग मकर संक्रांति की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Makar Sankranti 2023,गंगा-यमुना के तट पर
- गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब, और भगवान सूर्य का आशीर्वाद, यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
Happy Makar Sankranti 2023, मकर संक्रांति की ढ़ेरो शुभकामनाएं
इस मकर संक्रांति आपको ढेरों खुशियां, कामयाबी और सुख शांति मिले
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Makar Sankranti 2023, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
- भगवान भास्कर आपको, यश वैभव एवं सुख समृद्धि प्रदान करें। शुभ मकर संक्रांति।
Happy Makar Sankranti 2023, तन में मस्ती, मन में उमंग
- तन में मस्ती, मन में उमंग, चलो आकाश में डाले रंग, हो जाये सब संग संग, उडाए पतंग। हैप्पी मकर संक्रान्ति।

Happy Makar Sankranti Quotes In Hindi, इन कोट्स से दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

उगता हुआ सूरज....
- उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको, खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको, हम तो कुछ देने के काबिल नहीं देने वाला हज़ार खुशियां दे आपको। हैप्पी उत्तरायण!
उत्तरायण के दिन....
- उत्तरायण के दिन आपके जीवन का अंधेरा छट जाए एवं ज्ञान और प्रकाश से आपका जीवन उज्जवल हो जाए। हैप्पी उत्तरायण 2023
पूर्णिमा का चाँद..
- पूर्णिमा का चाँद, रंगों की डोली खुशियों से भरी हो आपकी झोली, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Makar Sankranti 2023 Shayari, शायराने अंदाज में दें अपनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

तिल हम हैं और गुड़ हैं आप..
- तिल हम हैं और गुड़ हैं आप, मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप, साल के त्योहारों की हो रही है शुरुआत। आपको हमारी तरफ से ढेर सारी मुबारकबाद। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
पल पल सुनहरे फूल....
- पल पल सुनहरे फूल खिले, कभी न हो कांटो से सामना, जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे, यही है मकर संक्रांति पर हमारी शुभकामना।
ज़िंदगी में आए खुशियों....
- ज़िंदगी में आए खुशियों की बहार, आपको मुबारक मकर संक्रांति का त्योहार। मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं।
मंदिर की घंटी....
- मंदिर की घंटी, आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली, ज़िन्दगी में आए खुशियों की बहार, आपको मुबारक आपको मकर संक्रांति का त्यौहार। हैप्पी मकर संक्रांति 2023
इन विशेज और कोट्स से दें अपनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह author

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited