Happy Navratri 2024 Hindi Wishes: आज है चैत्र नवरात्रि का पहला दिन,इन संदेशों से दें शुभकामनाएं, भेजें 15+ हैप्पी नवरात्रि मैसेज, मिलेगा माता का आशीर्वाद

Happy Navratri 2024 Hindi Wishes: मंगलवार, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। अगले 9 दिनों तक भक्त माता की आराधना में लीन रहेंगे। ऐसे में आप दूर बैठे अपने परिजनों, दोस्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Navratri 2024 Wishes In Hindi, Images, Quotes, Shayari

Happy Navratri 2024 Wishes In Hindi, Images, Quotes, Shayari

Happy Navratri 2024 Hindi Wishes: देश भर में आज से चैत्र नवरात्रि की धूम मच चुकी है। नवरात्र के ये 9 दिन माता के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। इस दौरान भक्त माता की चौकी लगाते हैं, कलश स्थापित करते हैं, पूजा-आरती करते हैं और व्रत भी रखते हैं। हर घर में ये त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्त, रिश्तेदार और जानने वालों को नवरात्रि की बधाईयां देने के लिए खास मैसेज ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपकी इस परेशानी का समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपके लिए चैत्र नवरात्रि के सबसे खास शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स और फोटोज लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर हर कोई खुश हो जाएगा।

Happy Navratri 2024 Hindi Wishes Images Quotes Status Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye-

1) मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो

मां सरस्वती का हरदम साथ हो

गणेश जी का घर में निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

2) सारी दुनिया है जिनकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल!

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

3) मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं

चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं

बन के रौशनी तुम राह दिखा देना

मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

4) माता का पर्व आता है,

हजारों खुशियां लाता है,

इस बार मां आपको वो सब दें,

जो आपका दिल चाहता है।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

5) नव दीप जले,

नव फूल खिले,

नित नई बहार मिले,

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर,

आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

6) या देवी सर्वभूतेषु..शक्तिरूपेण संस्थिता:

नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै नमो नम:

चैत्र नवरात्रिकी हार्दिक शुभकामनाएं।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

7) जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां,

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां,

हैप्पी चैत्र नवरात्रि! जय माता दी!

Happy Navratri 2024

8) लाल रंग से सज़ा मां का दरवार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार,

मुबारक हो आपको चैत्र नवरात्रि का त्यौहार!

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

9) मां तू ही नारायणी, तू ही करता-धरता,

तेरे बिना क्या होता अपना,

अपनी चमक से खुशियों से भर दे संसार,

पहले न सही इस बार देदे अपना पूरा आर्शिवाद,

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Navratri 2024

10) ओम सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते

चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं! जय माता दी!

Happy Navratri 2024

11) न - नई चेतना देने वाली,

व - भक्त को वरदान देने वाली,

रा - मां जो दिन-रात भक्तों के लिए तैयार रहती है,

त्रि - त्रिकाल की रक्षा करने वाली,

देवी के सभी रूपों का आप पर बना रहे आर्शिवाद,

इसलिए इस नवरात्रि आपको भेज रहे हैं, सबसे पहले बधाई संदेश।

Happy Navratri 2024

12) नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना

नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

13) मां अंबे, मां जगदंबे, मां भवानी, मां शीतला, मां वैष्णो, मां चंडी,

माता रानी आपकी हर मनोकामना पूरी करें।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

14) शेर पर सवार होकर आईं मां अंबे

सभी के लिए लाईं खुशियों का वरदान

घर-घर में विराजी अंबे मां, सबकी जगदंबे मां।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

15) लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय माता दी!

Happy Navratri 2024

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Srishti author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited