Navratri 2024 Top 25 Messages in Hindi: भक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि पर इन 25 शानदार संदेशों, कोट्स और मंत्रों से अपनों को दें शुभकामनाएं

Happy Navratri 2024 Top 25 Messages in Hindi: 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि के इस महापर्व के लिए लोग मां की भक्ति में रंगे दिख रहे हैं। चैत्र नवरात्रि के मौके पर आप अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर इस त्योहार को और खास बना सकते हैं। मां शक्ति की भक्ति में रंगे ये 25 खूबसूरत संदेश, मंत्र और कोट्स आप इस नवरात्रि अपनों को भेज कर उनका दिल जीत लिजिए।

Happy Navratri wishes Messages

Happy Navratri wishes Messages in Hindi

Happy Navratri 2024 Top 25 Messages in Hindi: चैत्र नवरात्रि का महापर्व आज 9 अप्रैल मंगलवार से शुरू हो चुका है। 17 अप्रैल (Ramnavami 2024 Date) को रामनवमी के साथ मांकी अराधना के 9 दिन पूरे होंगे। मां दुर्गा इस बार घोड़े पर आ रही हैं। नवरात्रि (Happy Chaitra Navratri) के प्रथम दिन इस बार 30 साल के बाद अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में मां दुर्गा की आराधना करने से सभी कष्टों एवं दुखों से मुक्ति मिलती है। इस बार की खास चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आप अपनों को ये खास 25 मंत्र और शुभकामना संदेश भेज सकते हैं:

Navratri Wishes in Hindi | Navratri Sanskrit Wishes | Happy Navratri Messages 1. या देवी सर्वभूतेषु भक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

2. शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामानएं।

3. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

3. सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि।

गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोह्यस्तु ते।।

4. माता रानी ये वरदान देना,

बस थोड़ा सा प्यार देना,

आपकी चरणों में बीते जीवन सारा

ऐसा आशीर्वाद देना।

आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

5. ॐ सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते !!

6. सजा लो दरबार, मेरी मैया आने वाली है

देवी के भजन-कीर्तन कर लो याद

जगराता और माता की चौकी होने वाली है।

चैत्र नवरात्रि 2024 की शुभकामानएं

7. प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि।

त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

8. हर जीव के मुक्ति का मार्ग है मां,

जग की पालनहार है मां,

सबकी भक्ति का आधार है मां,

असीम शक्ति की अवतार है मां।

9. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

10. चाँद की चांदनी, बसंत की बहार फूलों की खुशबू,

अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको चैत्र नवरात्रि का त्यौहार !

11. ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः।

मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ।।

12. भक्ति का भंडार हो तुम

शक्ति का संसार हो तुम

नमन है मां तेरे चरणों में

मेरी मुक्ति का दरबार हो तुम।

13. दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके।

मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

14. देवी मां के कदम आपके घर आएं, आप खुशी से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराए। जय माता दी !

15. ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः।

मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ।।

16. दिव्य है मां की आंखों का नूर,

संकटों को मां करती हैं दूर,

मां की ये छवि निराली

नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

17. या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

18. ओम सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते

चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं !

19. शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !

20. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

इस नवरात्रि यही हैं मां से पुकार

हैप्पी नवरात्रि 2024

21. दुनिया की पालनहार हैं मां, मुक्ति का धाम हैं देवी मां, हमारी भक्ति और रक्षा करने वाला अवतार हैं मां।। हैप्पी चैत्र नवरात्रि!!

22. न से नई चेतना, व के वरदान, रा से मां जो दिन-रात भक्तों के लिए रहती हैं तैयार, और त्रि से त्रिकाल की रक्षा.. नवरात्रि के इस पावन त्योहार की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं!!

23. माता वैष्णो सबको दुलारती और कष्टों से उबारती है, हम सब करते हैं उनकी आरती, जय मां दुर्गा!!

24. मां लक्ष्मी का आपके सिर पर हाथ हो, देवी सरस्वती सदैव आपके साथ हो, देवी के नौ रूपों के आशीर्वाद से आपकी जिंदगी में प्रकाश ही प्रकाश हो!! चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!!

25. मां तेरे दरबार में खुशी मिलती है, जिंदगी खुशहाल होती है और रोतो को हंसी मिलती है।। आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited