Sanskrit Diwas 2024: आज है संस्‍कृत डे, जानें इस साल की थीम, देवभाषा के द‍िवस पर भेजें ये खास व‍िशेज और शुभेच्‍छा संदेश

Happy Sanskrit Diwas 2024 Quotes, Wishes, Images, Status in Hindi: सोमवार, 19 अगस्त को देशभर में संस्‍कृत दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक संस्‍कृत को सम्मान देने और उसके प्रति जागरुगता फैलाने के लिए एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। आइये जानते हैं कि इस साल संस्‍कृत दिवस की थीम क्या है और साथ संस्‍कृत डे के कुछ चुनिंदा विशेज, कोट्स और शायरियां भी यहां देखेंगे।

World Sanskrit Diwas 2024 Date Theme And Wishes Images In Hindi

World Sanskrit Diwas 2024 Date Theme And Wishes Images In Hindi

Happy Sanskrit Diwas 2024 Quotes, Wishes, Images, Status in Hindi: संस्कृत सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। कहते हैं कि ये देवभाषा है। बदलते वक्त के साथ लोगों ने संस्कृत को कहीं पीछे छोड़ दिया है। बाकि भाषाओं की तरह इस भाषा का स्थान भी ऊंचा रखना जरूरी है। बस इसी कारण से संस्कृत दिवस मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस साल सोमवार, 19 अगस्त को संस्कृत दिवस है। इस दिन सावन के आखिरी सोमवार के साथ रक्षाबंधन भी है। ये दिन संस्कृत भाषा के गौरव का जश्न मनाने और इसे बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक खास दिन है। बता दें कि संस्कृत दिवस की हर साल अलग थीम होती है। आइये यहां जानते हैं कि साल 2024 की थीम के बारे में जानते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि संस्कृत दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है। इतना ही नहीं, यहां हम आपके लिए संस्कृत दिवस के खास शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, कविताएं और फोटोज भी लेकर आए हैं।

संस्कृत दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में संस्कृत भाषा की उत्पत्ति लगभग 3500 साल पहले की मानी जाती है जो भारतीय महाद्वीप के भारोपीय (भारत-यूरोपीय) भाषा परिवार से आई। बता दें कि सन 1969 में सबसे पहला संस्कृत दिवस मनाया गया। आज के समय में इस भाषा का सिर्फ हमारे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। इसके बावजूद संस्कृत भाषा का प्रयोग कम होता है, इसलिए समाज में संस्कृत के महत्व बढ़ाने के लिए विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है।

संस्कृत दिवस 2024 की क्या थीम है? (Sanskrit Diwas 2024 Theme)

हर साल संस्कृति मंत्रालय द्वारा संस्कृत दिवस के लिए एक आधिकारिक थीम की घोषणा की जाती है। हालांकि, इस साल अभीतक इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि साल 2023 वसुधैव कुटुम्बकम की जी-20 थीम पर ही सेलिब्रेट की गई थी।

कैसे मनाया जाता है संस्कृत दिवस?

संस्कृत दिवस के दिन देशभर में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमिनार का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में साहित्य, दर्शन, विज्ञान कला और विभिन्न क्षेत्रों में संस्कृत भाषा के योगदान को लेकर चर्चा की जाती है। इस खास दिन पर उन विद्वानों, लेखकों और दार्शनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने संस्कृत साहित्य और इस भाषा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्कूल, कॉलेज में बच्चे इसपर भाषण देते हैं, निबंध लिखते हैं इसकी महत्ता को समझते हैं।

संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, विशेज, कोट्स यहां देखें (Sanskrit Diwas Quotes, Wishes In Hindi) -

- संस्कृत केवल स्वविकसित भाषा नही है
इसलिए इसका नाम संस्कृत है।
संस्कृत में विश्व का कल्याण है, शांति है,
सहयोग है, और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना है।
विश्व संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- सुंदर, समझने में आसान,
सार्वभौमिक रूप से सहमत,
सुरुचिपूर्ण, प्रिय, सुखद,
संस्कृत भाषा का मधुर भाषण,
न तो अस्पष्ट है और न ही कठिन.
संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं

Sanskrit Diwas Quotes In Hindi

- संस्कृत विश्व की सबसे वैज्ञानिक भाषा है,
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार संस्कृत,
आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी को नया आयाम देगी.
संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं
- भारतीय संस्कृति की परिचायक,
सभी भारतीय भाषा की जननी,
संसार भर की भाषाओं में प्राचीनतम और समृद्धतम,
देवभाषा संस्कृत को विश्व पटल पर,
पहुंचाने में योगदान प्रदान करें.
संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं

Sanskrit Diwas Quotes In Sanskrit

- भाषासु मुख्या मधुरा दिव्या गीर्वाणभारती।
तत्रापि काव्यं मधुरं तस्मादपि सुभाषितम्॥
संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
- सुरस सुबोधा विश्वमनोज्ञा ललिता हृद्या रमणीया ।
अमृतवाणी संस्कृत भाषा नैव क्लिष्टा न च कठिणा
संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Srishti author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited