Happy Sawan Shivratri Images: सावन शिवरात्रि आज, अपनों को भेजें भोलेनाथ के रंग में रंगे ये शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स और तस्वीरें
Sawan Shivratri Wishes Images, Sawan Shivratri ki shubhkamnaye Image: आज पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि है। इस दिन शिव के भक्त व्रत रखते हैं और शिवालयों में पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की अराधना करते हैं उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे मनचाहा फल प्राप्त होता है।

Sawan Shivratri 2024 Wishes, Images in Hindi
Happy Sawan Shivratri 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: पवित्र श्रावण मास चल रहा है। इस माह में पड़ने वाली शिवरात्रि का खास महत्व है। आज सावन की शिवरात्रि है। 22 जुलाई से शुरू हुआ श्रावण मास 19 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यूं तो सावन का हर दिन भोले नाथ को समर्पित है, लेकिन सावन मास की शिवरात्रि की बात ही अलग होती है। माना जाता है कि सावन शिवरात्रि शिव उपासना के लिए सबसे उपयुक्त है। इस दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक करने और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से मनचाहा फल मिलता है। सावन शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में भोले के भक्तों की बेशुमार भीड़ नजर आती है। शिवालयों से निकलने वाली बोल बम और ओम नम: शिवाय की गूंज दूर तक सुनाई देती है। हर कोई शिव के रंग में रंगा नजर आता है।
Shivratri Photos | Shivratri Pic | Shivratri Image | Sawan Shivratri Images Downloadइस खास महत्व वाले सावन शिवरात्रि की लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी श्रावण मास की शिवरात्रि पर अपनों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें सावन शिवरात्रि के शुभकामना संदेश:
- शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
- हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है
हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊंगा,
क्योंकि साथ में है मेरे डमरूवाला,
ऊँ नम: शिवाय
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
- भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
- भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
- शिव की महिमा अपरम्पार
शिव करते सबका उद्धार
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे और
भोले शंकर आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियां भर दे।
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
- हाथ में डमरू है
और काल नाग है साथ
है जिसकी लीला अपरम्पार
वो है भोले नाथ
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
- शिव ही हरते हैं
मन के सभी विकार,
सृष्टि के संरक्षक है
हमारे भोले ओंकार
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
- शिवजी की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी ना पाया।
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
- शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार,
चले आओ जुड़ें बैठे शिव के चरणों में,
मिलकर बांट लें हम भोले का यह प्यार।
सावन के शिवरात्रि की शुभकामनाएं।।
- शिव के चरणों में है मिलते
सारे तीरथ चारों धाम,
करनी का सुख तेरे हाथों
शिव के हाथों में प्रणाम
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं।।
- विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम बम भोले की जय जयकार उठे।
सावन के शिवरात्रि की शुभकामनाएं।।
- आज सजेगा भोले बाबा का दरबार
जल चढ़ेगा शिवलिंग पर,मनेगा त्योहार.
आप पर भगवान शंकर की बरसे कृपा बारंबार
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
- हृदय में शिव भक्ति और सिर पर हाथ रहे
शिव कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहे
सावन शिवरात्रि की बधाई
-सत्य बोलो उनकी भक्ति हो जायेगी
भगवान् शिव तो दीन-दुखियों में है
उनकी सेवा करो, तुम्हारी शिव
पूजा हो जायेगी
- जटा टवी गलज्जलप्रवाह पावितस्थले गलेऽव लम्ब्यलम्बितां भुजङ्गतुङ्ग मालिकाम्।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं चकारचण्डताण्डवं तनोतु नः शिव: शिवम्।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
- सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक बधाई !
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

Gold Chain Designs: सुहागरात पर बीवी के गले में ऐसे भारी चेन डालते हैं अमीर लोग, देखें गोल्ड चेन के 10 सबसे सुंदर डिजाइन

Sawan Vrat Recipe in Hindi: आटा-सूजी नहीं सावन में बनाएं सिंघाड़े का हलवा, देखें स्वादिष्ट हलवा कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी

Rangoli Designs Sawan 2025: सावन में ये यूनिक रंगोली बनाकर करें गौरी-शंकर की आराधना, देखें शिव नाम की लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स

Sawan Mehndi Design: गोरी हथेलियों में रचाएं सावन की प्यारी प्यारी मेहंदी, देखें मेहंदी के एकदम ही यूनिक डिजाइन, Mehndi Photo

Alia Bhatt Top Blouse Design: आलिया भट्ट जैसे ब्लाउज पहन गजब लगेंगी आंटियां भी.. रेखा लुक वाला लेटेस्ट ब्लाउज तो है सुपरहिट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited