Happy Sharad Purnima 2024 Wishes, Images: मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, अपनों को भेजें शरद पूर्णिमा के ये शुभकामना संदेश
Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Images, Messages, Quotes, Status, Photos: हिंदुस्तान में शरद पूर्णिमा के खास अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप भी अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को ये बेहतरीन शुभकामना व बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes, Images, Quotes, Messages, Photos in Hindi
Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन यानी शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। शरद पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व के साथ खगोलीय महत्व भी है। इस दिन चांद धरती के सबसे करीब होता है इसलिए यह सबसे चमकीला दिखाई देता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा औषधीय गुणों से युक्त होता है। इस रात खुले आसमान के नीचे खीर रखने और उसे खाने की भी परंपरा है। हिंदुस्तान में शरद पूर्णिमा के खास अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप भी अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को ये बेहतरीन शुभकामना व बधाई संदेश भेज सकते हैं।
1. आज रात आसमान से होगी अमृत वर्षा,
चंद्रमा होगा 16 कलाओं से परिपूर्ण,
मां लक्ष्मी स्वर्ग से आएंगी पृथ्वी पर,
आपके घर पधारें कुबेर।
आपको और आपके पूरे परिवार को शरद पूर्णिमा 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं
2. शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार
इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार
बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार
3. आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चंद्रमा सबसे हसीन-प्यारा
बिखेर कर चांदनी दे हमको वो आशीर्वाद
यही है कामना मेरी और यही मेरी फरियाद
शुभ शरद पूर्णिमा 2024
4. आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाएं
सर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं
आपको शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
5. आज अपने घर को साफ रखना,
घर में दीपक जलाकर रखना,
आज कुबेर संग आएंगी माता लक्ष्मी,
स्वागत के लिए तैयार रहना,
देकर जाएंगी सुख समृद्धि का आशीष,
दरिद्रता, आर्थिक संकट होगा दूर।
Happy Sharad Purnima 2024
6. शरद पूर्णिमा की रात के साथ आती है अमृत वर्षा
जो भर देती है सबके जीवन में सिर्फ हर्ष और उत्साह
आशा है आपके जीवन में भी नई उमंगें आएं
आपको शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. शरद पूर्णिमा का चांद आपको मुबारक हो
इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो
आपके दुश्मन आपके दुखों के लिए तरसे
चंद्रमा का आशीर्वाद आप पर जमकर बरसे
8. चांद सी शीतलता शुभ्रता कोमलता
उदारता प्रेमलता आपको और
आपके परिवार को प्रदान हो
शुभ शरद पूर्णिमा 2024
9. शरद पूर्णिमा का चाँद सबसे सुन्दर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता हैं
आशा है इस रात आप सभी पर
चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं आपको
10. शरद पूर्णिमा का चांद मुबारक हो
इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो
ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
11. नेह लुटाती चाँदनी, कर सोलह श्रृंगार
धवल चारू चन्द्र किरणे, अमृत बरसा रहे आज
शीतल, उज्जवल रश्मियाँ, मंत्रमुग्ध कर रही महारास
प्रेम को पूर्ण करती सुखभरी है आज की रात
12. चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता
उदारता, प्रेमलता आपको और
आपके परिवार को प्रदान हो
शुभ शरद पूर्णिमा
13. संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
14. क्योंकि बरसे है देवताओ का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और माँ लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार
अंत में शरद पूर्णिमा की आपको बहुत शुभकामनाएं। भगवान करें यह दिन आपके जीवन में सुख,शांति और संपत्ति लाए। मां लक्ष्मी का आपको खूब आशीर्वाद मिले।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

Summer Jokes in Hindi: चिलचिलाती गर्मी में पढ़ें ये मजेदार जोक्स और चुटकुले, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

जौन एलिया: वो शायर जिसने सिगरेट को बना लिया तन्हाई का साथी, हमेशा के लिए धुएं में लिपट गई शायरी

Milk Shayari in Hindi: आओ हम तुम खो जायें ऐसे, दूध में मिला हो पानी जैसे.., यहां देखें World Milk Day 2025 के लिए बेस्ट शायरी

World Milk Day 2025 Quotes: दूध की महिमा गाओ, जीवन में खुशहाली लाओ... वर्ल्ड मिल्क डे पर शेयर करें ये कोट्स, दें शुभकामनाएं

World No Tobacco Day Quotes: मत लगाइए खुद को आग...वर्ल्ड नो टोबैको डे पर फैलाएं जागरूकता, शेयर करें ये कोट्स, स्लोगन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited