Hindu Nav Varsh 2023 History: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को क्यों मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, सृष्टि की रचना से है सीधा संबंध

Hindu Nav Varsh 2023 chaitra shukla pratipada History: हिंदू नववर्ष 2023 नवसंवत्सर 2080 का शुभारंभ हो चुका है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है और इसी दिन चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है। आइये जानते हैं हिंदू नववर्ष का इतिहास और इसका महत्व।

Hindu Nav Varsh 2023 History: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को क्यों मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, सृष्टि की रचना से है सीधा संबंध

Hindu Nav Varsh 2023 chaitra shukla pratipada History: हिंदू नववर्ष 2023 नवसंवत्सर 2080 का शुभारंभ हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन बेहद खास है। पौराणिक मान्यता अनुसार ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है और इसी दिन चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का पर्व भी शुरू होता है। प्रलयकाल समाप्त होने पर मनु से ही नई सृष्टि की शुरुआत हुई। इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार में से पहला मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में अथाह जलराशि में से मनु की नौका का सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।

इसे हिंदू धर्म और ज्योतिष में काल गणना कहा जाता है। आज से दुनिया का 1 अरब 97 करोड़ 29 लाख 40 हजार125वां साल शुरू हो चुका है। खास बात ये है कि इस साल 12 की जगह 13 महीने होंगे। हिन्दू नव वर्ष (Hindi New Year 2023) की जब शुरुआत होती है तब चैत्र का महीने होता है और बसंत ऋतु का आगमन होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य हिंदूवादी संगठन इस दिन को काफी धूमधाम से मनाते हैं। आइये जानते हैं हिंदू नववर्ष का इतिहास और इसका महत्व।

Hindu Nav Varsh 2023 Date, History, Significance, Importance हिंदू नववर्ष का इतिहास

  • प्रलयकाल समाप्त होने पर मनु से ही नई सृष्टि की शुरुआत हुई।
  • जगतपिता ब्रह्माजी ने इसी दिन सृष्टि का निर्माण किया था। अनुमान के मुताबिक, करीब 1 अरब 14 करोड़ 58 लाख 85 हजार 123 साल पहले सृष्टि की रचना हुई थी।
  • इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार में से पहला मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में अथाह जलराशि में से मनु की नौका का सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।
  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही महाराजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था।
  • आराध्य देव वरुणावतार भगवान झूलेलाल साईं का अवतरण दिवस भी मनाया जाता है।
  • गुरु अंगद देव साहिब का अवतरण भी इसी दिन हुआ था।
  • महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी।
  • महाराजा विक्रमादित्य ने इसी दिन विक्रमी संवत का शुभारंभ किया था।
  • इसी दिन देवी दुर्गा की आराधना का नवरात्रि महापर्व प्रारंभ होता है।
  • सतयुग में प्रभु श्री रामचंद्रजी का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।
  • न्याय प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है।

आज से शुरू हुआ हिंदू नववर्ष, नव सम्वत 2080 के राजा होंगे बुध और मंत्री शुक्र, इन राशियों के लिए शुभ है नया साल

Hindu Nav Varsh 2023 wishes in hindi हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नववर्ष सभी समुदायों के लिए नवीनता का प्रतीक होता है एवं नए वर्ष के अवसर पर सभी लोग नवीन संकल्प लेते है। इस अवसर पर आप अपने करीबियों और सगे-संबंधियों को हिंदू नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दे सकते हैं। यदि आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन संदेश के साथ विक्रम संवत 2080 की बधाई दे सकते हैं।

ऋतु से बदलता हिन्दू साल

नए वर्ष में आई मौसम में बहार

बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ

ऐसे मनाया हिन्दू नववर्ष का त्यौहार

हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं।

मां की उपासना के लिए यहां देखें दुर्गा माता फोटो - हैपी नवरात्रि के लिए देखें माता रानी की फोटोज

नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नववर्ष

गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नववर्ष

कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार

संगीतमय सजता प्रकृति का आकार

चैत्र की शुरुवात से होता नव आरंभ

यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ

हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं।

Hindu Nav Varsh 2023 status हिंदू नववर्ष मंगलमय हो

आपको और आपके परिवार को एक शानदार नव वर्ष की शुभकामनाएं!

ईश्वर आपको हमेशा सफलता का रास्ता चुनने की सद्बुद्धि प्रदान करें।

नए साल के दिव्य और सुंदर रोशनी आपके जीवन को

सफलता, शांति और समृद्धि से रोशन करें।

हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

नव वर्ष के प्रथम दिन और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर

माता रानी आप सभी की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें

2080 हिन्दू नवीन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!
संबंधित खबरें
Eid Wishes to Colleagues अपने सहकर्मियों को देना चाहते हैं ईद की बधाई तो सोशल मीडिया पर शेयर करें ये मुबारकबाद संदेश यहां से डाउनलोड करें फोटोज

Eid Wishes to Colleagues: अपने सहकर्मियों को देना चाहते हैं ईद की बधाई, तो सोशल मीडिया पर शेयर करें ये मुबारकबाद संदेश, यहां से डाउनलोड करें फोटोज

Eid Mubarak Shayari in Hindi चाँद की चांदनी हो खुशियाँइन दो लाइन की शायरी के साथ अपनों को दें ईद उल फितर की मुबारकबाद देखें हैप्पी ईद 2025 विशेज इमेज शायरी

Eid Mubarak Shayari in Hindi: चाँद की चांदनी हो खुशियाँ...इन दो लाइन की शायरी के साथ अपनों को दें ईद उल फितर की मुबारकबाद, देखें हैप्पी ईद 2025 विशेज, इमेज, शायरी

Navratri 2025 Wishes Images in Sanskrit संस्कृत में अपनों को दें नवरात्रि की शुभकामनाएं देखें हैपी Navratri Quotes इन संस्कृत

Navratri 2025 Wishes Images in Sanskrit: संस्कृत में अपनों को दें नवरात्रि की शुभकामनाएं, देखें हैपी Navratri Quotes इन संस्कृत

Gangaur Mehndi Design 2025 गोरे हाथों में सजाएं बन्ना-बन्नी तो मोर कमल की ट्रेंडी मेहंदी गणगौर के लिए सेलेक्ट करें सिंपल ईजी लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो

Gangaur Mehndi Design 2025: गोरे हाथों में सजाएं बन्ना-बन्नी तो मोर, कमल की ट्रेंडी मेहंदी, गणगौर के लिए सेलेक्ट करें, सिंपल, ईजी, लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो

Happy Navratri Vrat 2025 Wishes Images Quotes सदा बना रहेगा शेरा वाली मैया का आशीर्वाद चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बस अपनों को भेजें ये 10 कोट्स इमेज

Happy Navratri Vrat 2025 Wishes Images, Quotes: सदा बना रहेगा शेरा वाली मैया का आशीर्वाद, चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बस अपनों को भेजें ये 10+ कोट्स, इमेज

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited