हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के 100 साल पूरे, जश्‍न को मिला स्‍वाद का साथ, मशहूर शेफ विकास खन्‍ना ने चखाए भारतीय पकवान

Hindustan Times Taste of Time With Chef Vikas Khanna: हिंदुस्तान टाइम्स के 100 साल पूरे होने की खुशी में दिल्ली में बहुत ही शानदार इवेंट होस्ट किया गया था। जिसमें सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना द्वारा स्पेशल क्यूजिन्स सर्व की गई, जिनका भारत के इतिहास से खास जुड़ाव था। यहां पढ़ें इस खास इवेंट की पूरी रिपोर्ट।

Hindustan Times 100 Years Celebration with Chef Vikas Khanna

Hindustan Times 100 Year Celebration With Chef Vikas Khanna: हिंदुस्तान टाइम्स के 100 साल पूरे होने की खुशी में हाल ही में दिल्ली में बहुत बड़ा जश्न हुआ। जिसमें भारतीय मूल के वर्ल्ड फेमस, रेस्टोरेंट ओनर व मिशलिन स्टार शेफ विकास खन्ना द्वारा वर्ल्ड क्लास मैन्यू कस्टमाइज़ किया गया था। हाल ही में विकास अपने रेस्टोरेंट 'Bungalow' की सफलता के लिए खूब सुर्खियों में छाए रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की शताब्दी जयंती के उपलक्ष में रखे गए इस खास कार्यक्रम का नाम 'द टेस्ट ऑफ टाइम' था। जिसमें देश के इतिहास के कुछ यादगार क्षणों को सम्मान देने हेतू गीत संगीत और नाटकीय प्रदर्शन भी शामिल किया गया था। बहुत ही रोचक बात है कि, हिंदुस्तान टाइम्स की नींव भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ने के लिए ही रखी गई थी। और इसी कारण से HT के इस सफर में भारत को याद करना बहुत ही खास है।

भारत का इतिहास और हिंदुस्तान टाइम्स..

HT के 100 साल पूरे होने की खुशी में रखे गए इस इवेंट को चार बहुत ही अनूठे अध्यायों में बांटा गया था। जिसमें भारत की आज़ादी, क्रिकेट में देश की शानदार जीत, भारतीय सिनेमा जगत तो अंतरिक्ष अन्वेषण शामिल थे। और प्रत्येक अध्याय का कलात्मक तरीके से भारत की पाक कला से जुड़ाव वाकई हर किसी के लिए ही देखने लायक था।

The Michelin Star सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना

अमृतसर में जन्मे 52 साल के शेफ विकास खन्ना ने बेशक ही भारत की पाक कला को वैश्विक स्तर पर बड़ा नाम दिया है। मास्टर शेफ इंडिया के जज रहे, मिशलिन स्टार शेफ विकास ने करीब 40 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। जो बच्चों से लेकर इंडियन क्यूजिन के बड़े बड़े धुरंधरों द्वारा पढ़ी जाती है। छह साल पहले विकास ने मनिपाल में होटल एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल में भारत का पहला पाक कला का म्यूजिम खोला था।

End Of Feed