खूब खिलेगा पियाजी के नाम की मेहंदी का रंग, एकदम डार्क रचेगी करवा चौथ की मेहंदी, ये देसी नुस्खा करें फॉलो

Dark Mehndi Tips: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। नवंबर का महीना त्योहारों का सीजन ही होता है। करवा चौथ, दीपावली से लेकर भाई दूज और छठ पूजा तक सारे त्योहार इसी महीने में हैं। सबसे पहले आने वाला त्योहार करवा चौथ है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। सुहागन महिलााओं के लिए ये त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Dark Mehndi Tips
Dark Mehndi Tips: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। नवंबर का महीना त्योहारों का सीजन ही होता है। करवा चौथ, दीपावली से लेकर भाई दूज और छठ पूजा तक सारे त्योहार इसी महीने में हैं। सबसे पहले आने वाला त्योहार करवा चौथ है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। सुहागन महिलााओं के लिए ये त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। जब बात सोलह श्रृंगार की हो रही है तो इसमें मेहंदी का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। बिना मेहंदी के कोई भी त्योहार अधूरा सा लगता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी का रंग अगर गहरा हो तो पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बना रहता है। लेकिन कई महिलाओं के मेहंदी का रंग बहुत ज्यादा गहरा नहीं हो पाता है। ऐसे में मेहंदी के रंग को नेचुरली गहरा बनाने के लिए आप दादी-नानी के इन नुस्खे को अपना सकती हैं।

मेहंदी का रंग डार्क कैसे किया जाता है? How To Darken The Color Of Mehndi On Hands

  • मेहंदी के रंग को गहरा बनाने के लिए आप नीलगिरी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। हाथों से मेहंदी हटाने के बाद एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे मेहंदी का रंग खूब गहरा होगा।
  • मेहंदी का रंग होथों पर एक से दो दिन में चढता है। ऐसे में कोशिश करें कि जिस हाथ में मेहंदी लगी है उससे कम काम करें।
  • रात को सोने से पहले हाथों से मेहंदी निकाल दें और फिर विक्स या अचार का तेल लगाएं। इससे मेहंदी का रंग गहरा होगा।
  • चीनी और नींबू का रस हाथों पर लगाने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है। इसके लिए जब मेहंदी सुख जाए तो चीनी और नींबू का मिश्रण बनाकर कॉटन की मदद से मेहंदी पर लगाएं।
  • मेहंदी के रंग को गहरा बनाने के लिए लौंग के धुएं से अपनी मेहंदी को अच्छा रंग दे सकती हैं। इसके लिए तवे पर 4 से 5 लौंग भूनें और उससे निकलने वाले धुएं के सामने अपने हाथों को रखें। इसके असर कुछ ही घंटों में दिखेगा।
End Of Feed