Split Ends: दोमुंहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा, आज ही अपनाएं ये टिप्स

Split Ends: बाल महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। लेकिन अगर बालों का सही ढंग से ध्यान ना रखा जाए तो ये खराब भी हो जाते हैं। इन दिनों ज्यादातर महिलाएं दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान रहती हैं। दो मुंहे बालों की वजह से हेयर ग्रोथ रूक जाती है।

Split Ends
Split Ends: बाल महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। लेकिन अगर बालों का सही ढंग से ध्यान ना रखा जाए तो ये खराब भी हो जाते हैं। इन दिनों ज्यादातर महिलाएं दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान रहती हैं। दो मुंहे बालों की वजह से हेयर ग्रोथ रूक जाती है। दोमुंहे बाल होने के कई कारण हो सकते हैं। धूप, गर्मी, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और सही देखभाल ना करने की वजह से दोमुंहे बालों की समस्या होती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बाल कटवाती हैं या कई नुस्खे अपनाती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

दोमुंहे बालों के घरेलू उपाय - Home Remedies for Split Ends

  • दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में दही लें। फिर इसमें शहद, ऑलिव ऑयल और एक अंडे का पीला भाग मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर लें। अब इस हेयर मास्क को बालों पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद बालों को धो लें।
  • वहीं दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पपीते का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मैश किए हुए पपीते को दही में मिलाएं और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 30-45 मिनट रखने के बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें।
  • दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल भी काफी कारगर माना जाता है। बाल धोने से लगभग 2 घंटे पहले नारियल का तेल को बालों पर लगाएं। ऐसा करने से दोमुंहे बालों से जल्द छुटकारा मिलेगा।
  • एलोवेरा जेल लगाने से भी दोमुंहे बालों की समस्या दूर होती है।
  • बालों को जरूरत से ज्यादा धोने और रगड़ने से भी बाल डैमेज होते हैं। ज्यादा हेयर वॉश करने से भी दोमुंहे बालों की समस्या होने लगती है। ऐसे में हफ्ते में 2-3 बार ही बालों को धोएं।
  • 3-3 महीने के अंतराल पर बालों को जरूर ट्रिम कराएं। इससे दोमुंहे बाल नहीं होंगे।
End Of Feed