Fridge Rubber Cleaning Tips: फ्रिज के दरवाजों का रबड़ हो जाए गंदा तो न हों परेशान, इन नुस्खों से करें नए जैसा

Fridge Rubber Cleaning Tips: अधिकतर लोग फ्रिज के दरवाजे पर लगे रबड़ को साफ करना भूल जाते हैं। अगर आप भी यह गलती करते हैं, तो इससे फ्रिज की कूलिंग कम हो सकती है। फ्रिज के रबड़ की गंदगी को साफ करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

fridge rubber cleaning tips.

फ्रिज के दरवाजों पर लगे रबड़ को कैसे करें साफ?

मुख्य बातें
  • विनेगर से करें फ्रिज के रबड़ को साफ
  • फ्रिज के रबड़ को साफ करने के लिए इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा
  • डिटर्जेंट पाउडर से भी साफ हो सकता है फ्रिज का रबड़
Fridge Rubber Cleaning Tips: फ्रिज हमारे किचन का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसलिए इसे समय-समय पर साफ करना बहुत ही जरूरी है। अधिकतर लोग फ्रिज का ऊपरी हिस्सा अच्छे से साफ कर लेते हैं, लेकिन इसके दरवाजों के अंदर लगा हुआ रबड़ साफ न करने की गलती कर देते हैं। धीरे-धीरे इन रबड़ पर काफी ज्यादा गंदगी जमा होने लगती है। इसकी वजह से फ्रिज कम कुलिंग करने लग जाता है। ऐसे में फ्रिज के रबड़ को अच्छे से साफ करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं फ्रिज के रबड़ को कैसे साफ करें?

फ्रिज के रबड़ को साफ करने का क्या है तरीका?

सबसे पहले बाहर निकाले रबड़
फ्रिज में लगे रबड़ को सबसे पहले निकालना जरूरी होता है। इसके बाद ही आप इसे अच्छे साफ कर सकते हैं। इसे निकालने के लिए सबसे पहले आप फ्रिज के दरवाजे को अच्छे से पकड़ लें। इसके बाद रबड़ को एक कॉर्नर से पकड़कर इसे खींचकर बाहर निकालें। इसके बाद इसे आप बहुत ही आसानी से अच्छे तरीके से साफ कर सकते हैं।
रबड़ को साफ करने के लिए इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा
फ्रिज से रबड़ निकालने के बाद इसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें। इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को रबड़ पर लगाकर इसे अच्छी तरह से रगड़ें। आप रगड़ने के लिए ब्रश या फिर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए सूखने दें। लीजिए आपके फ्रिज का रबड़ साफ हो गया है।
विनेगर से करें फ्रिज के रबड़ को साफ
रेफ्रिजरेटर के दरवाजे में लगा हुआ रबड़ साफ करने के लिए आप विनेगर का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक कप पानी में थोड़ा सा विनेगर मिक्स कीजिए। इसके बाद कपड़े या फिर ब्रश की मदद से इसे रबड़ पर लगाकर साफ कीजिए। इसके बाद सूखने के लिए कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इसे फ्रिज के दरवातों पर लगा दें।
डिटर्जेंट भी कर सकते हैं इस्तेमाल
फ्रिज के रबड़ की गंदगी को साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट पाउडर का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट डालकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद इसे घोल की मदद से रबड़ को साफ कर लें। इसके बाद इस पर गर्म पानी डालकर इसे धो लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited