Independence Day 2024 Special Recipes: दिल में घुलेगा देशभक्ति का स्वाद जब घर में बनाएंगे तिरंगा रंग वाले ये 5 पकवान, जानें Tricolor Foods की Easy Recipe

Independence Day 2024 Special Tricolor Dishes Recipe (स्वतंत्रता दिवस की रेसिपी): आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। हर तरफ इसकी तैयारियां भी होने लगी हैं। घर और ऑफिस की सजावट के साथ पकवान भी बनने लगे हैं। आइये आज हम आपको 5 तरह के तिरंगा पकवान बनाने के लिए इंडिपेंडेंस डे स्पेशल रेसिपी बताते हैं।

Independence Day Special Tricolor Recipe In Hindi

Independence Day Special Tricolor Recipe In Hindi

Independence Day 2024 Special Tricolor Dishes Recipe (स्वतंत्रता दिवस की रेसिपी): आज 15 अगस्त है। ये दिन हम हम हिन्दुस्तानियों के लिए सबसे खास दिन है। आजादी का जश्न मनाने के लिए पूरा देश उत्साहित है। चारों ओर स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन की तैयारियां हो रही हैं। अब जब दिल में देशभक्ति है तो आपकी थाली में देशभक्ति के रंग नजर आने ही चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के दिन आप अपने घर में तिरंगा रंग के पकवान बनाकर फैमिली के साथ-साथ मेहमानों को भी सरप्राइज कर सकते हैं। अगर आपको तिरंगे के रंग की डिशेज बनाना नहीं आता तो हम खास आपके लिए 5 तरह के तिरंगा पकवान और उनकी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां देखिए स्वतंत्रता दिवस की 5 बेस्ट रेसिपी-

Independence Day 2024 Special Tricolor Dishes Recipe/ Tri colour Dishes List-

1) तिरंगा पुलाव

तिरंगा पुलाव बनाने के लिए आपको चावल, फूड कलर, नमक, घी, टमाटर की प्यूरी, गाजर का पेस्ट, सॉस, पालक, अदरक का पेस्ट और जावित्री का फूल चाहिए होगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को तीन हिस्से में बांट लें। अब एक हिस्से में नमक और घी डालकर उबालें। दूसरे हिस्से में टमाटर की प्यूरी, पिसी गाजर का पेस्ट और सॉस डालकर उबालें। फिर तीसरे हिस्से में उबालकर पीसे हुए पालक में नमक और अदरक का पेस्ट डालकर उबालें। फिर इसे झंडे की तरह ही लेयर करें और बीच में जावित्री का फूल रखें जो अशोक चक्र जैसा लगेगा।

2) तिरंगा बर्फी

तिरंगा रंग की बर्फी बनाने के लिए आपको दूध, चीनी, इलायची पाउडर, केसर, खोया, मेवा और फूड कलर चाहिए होगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक उबालना है। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाना है। बाद में इसी दूध को अलग-अलग बर्तन में रखकर हर बर्तन में अलग-अलग रंग डालें (जैसे पीला, हरा और नारंगी)। अब इन तीन रंगो को परतों में डालकर जमा करें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स यानी मावा डालें और अब कुछ घंटों के लिए इसे जमा दें। ठंडा होते ही इसे काटकर सर्व कर सकते हैं।

3) तिरंगा इडली

तिरंगा इडली बनाने के लिए आपको रवा, दही, पानी, तेल, जीरा, सरसों, करी पत्ता, चने की दाल, हरी मिर्च, हींग, अदरक, गाजर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर चाहिए। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में रवा, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर तड़का लगाने के सामान को तैयार करना है, जिसके लिए आपको सरसों में जीरा, करी पत्ता, हींग डालकर पकाना है। अब इस तड़के को रवा के मिश्रण में डाल दें और साथ ही नमक डालें। अब बैटर को अलग-अलग हिस्से में बांटें और तीनों में अलग-अलग रंग मिलाएं। अब इडली स्टैंड में इस बैटर को डालकर पकाएं और चटनी-सांभर के साथ सर्व करें।

4) तिरंगा सैंडविच

तिरंगा के रंग का सैंडविच बनाने के लिए आपको सैंडविच ब्रेड, बेसन, आलू, प्याज, धनिया, कटी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, सौंफ, राई, लाल मिर्च, जीरा, टमाटर सॉस और नमक चाहिए। सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आपको बेसन में हरा धनिया, मिर्च, सौंफ, हल्दी, अजवाइन और नमक डालकर घोल बनाना है। इसके बाद उबले आलू में बारीक प्याज, नमक, हरी मिर्च और जीरा मिलाकर गूंथ लें। अब प्लेट में ब्रेड रखें। उसपर हरी चटनी लगाएं। अब दूसरी ब्रेड रखकर आलू का मिक्सचर फैलाएं। अब तीसरी ब्रेड पर टमाटर सॉस लगाएं और चौथी ब्रेड से ढक दें। अब इसे बेसन के घोल में लपेटकर तल लें। जब काटेंगे तो ये तिरंगे के रंग का दिखेगा।

5) तिरंगा ढोकला

तिरंगे के रंग का ढोकला बनाने के लिए आपको सूजी, दही, अदरक पेस्ट, तेल, नमक, ईनो, पालक प्यूरी, फूड कलर, सरसों के दाने, करी पत्ता, चीनी, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च चाहिए। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी, दही, नमक, अदरक पेस्ट और पानी को एक बाउल में डालकर गाढ़ा घोल लें। अब इस घोल को 3 अलग-अलग बाउल में डालें। फिर पहले बाउल में पालक प्यूरी, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। फिर दूसरे बाउल वाले घोल में नारंगी रंग का फूड कलर और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। बस तीसरे घोल को सफेद रहने दें। अब एक ढोकले का पैन लें और उसपर तेल लगाएं। फिर इसी पैन में घोल को डालकर अच्छे से पकाएं। जब ये पक जाए तो आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Srishti author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited