National Anthem Lyrics: भारत की आन बान शान है राष्ट्रगान, यहां देखें जन गण मन का पूरा लिरिक्स हिंदी में

India National Anthem Lyrics: राष्ट्रगान जन-गण-मन (Jana Gana Mana) भारत की आजादी का एक अहम हिस्सा है। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। राष्ट्रगान को नोबस पुरस्कार विजेता रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा (Indian National Anthem Written By Rabindranath Tagore) था।

National Anthem lyrics

National Anthem Lyrics, Jana Gana Mana Lyrics

National Anthem lyrics in Hindi, Jana Gana Mana Lyrics: हर साल 15 अगस्त को हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। यह दिन हम हिंदुस्तानियों के लिए सबसे अहम दिन है। पूरा देश इस आजादी के इस खास दिन को सेलिब्रेट करता है। हर जगह से हमारे राष्ट्रगान की आवाज सुनाई देती है। दरअसल हमारा राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की आजादी का एक अहम हिस्सा है। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। राष्ट्रगान को नोबस पुरस्कार विजेता रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था। इसे पहली बार साल 1911 में कोलकाता में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में गाया गया था। संविधान ने इसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान (National Anthem) के रूप में स्वीकार किया था।

National Anthem lyrics in Hindi | National Anthem of India in Hindi | राष्ट्रगान इन हिंदी

जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥
बात राष्ट्र्रगान से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं की करें तो इसे गाने में 52 सेकेंड का समय लगता है, जबकि इसके संस्‍करण को चलाने की अवधि लगभग 20 सेकंड है। राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर ने सिर्फ लिखा ही नहीं था बल्कि उन्होंने इसे गाया भी था। राष्ट्रगान में कुल 5 पद हैं। राष्ट्रगान को गाते समय सावधान की अवस्था में खड़े होना चाहिए। नियमों का पालन न करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited