Women's Day 2023 Date, Theme: कब है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जानें वीमेंस डे का इतिहास और 2023 की थीम

International Women's Day 2023 (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023) Date, Theme in India: प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Women's Day 2023 Date, Theme: कब है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जानें वीमेंस डे का इतिहास और 2023 की थीम
International Women's Day 2023 Date in India: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित दिन होता है। महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे रही हैं। खेल जगत की बात करें, मनोरंजन की या फिर राजनीति के क्षेत्र में, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

महिला दिवस का इतिहास (International Womens Day History)

महिला दिवस 08 मार्च 1975 से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। हालांकि इतिहासकारों के मुताबिक महिला दिवस मनाने की शुरुआत 28 फरवरी 1908 में महिला मजदूर आंदोलन से हुई थी। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की करीब 15 हजार से अधिक महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया था और पुरुषों के बराबर अधिकार की मांग की थी। इतिहासकारों के मुताबिक रूसी महिलाओं ने 28 फरवरी 1908 को पहले विश्व युद्ध का विरोध करते हुए महिला दिवस मनाया था। इसमें काम करने के समय को कम करवाने तथा अच्छी तनख्वाह व समाज में पुरुषों के बराबर अधिकार के मुद्दे थे।

कब से मनाया जा रहा है महिला दिवस?

महिलाओं के इस आंदोलन ने सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। तथा सरकार ने उनकी मांगे पूरी करते हुए प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाने की घोषणा की थी। हर साल महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है। आइए जानते हैं कब है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, क्या है इस बार की थीम (International Womens Day 2023 date and theme) और इतिहास।

महिला दिवस 2023 की थीम (Womens Day 2023 Theme)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 को "एम्ब्रेस इक्विटी" थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस विषय पर ये बातचीत होगी कि कैसे सिर्फ समान अवसर सुनिश्चित करना ही काफी नहीं है। इक्विटी कितनी महत्वपूर्ण है। बीते वर्ष यानी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता रही थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited