International Youth Day 2024 Quotes: आज है इंटरनेशनल यूथ डे, दोस्तों को भेजें जोश और जुनून से लबालब ये 20 शानदार कोट्स, देखें अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई संदेश

International Youth Day 2024 Hindi Quotes, Images: आज 12 अगस्त को पूरे विश्व में इंटरनेशनल यूथ डे (अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस) मनाया जा रहा है। यह खास दिन दुनियाभर की युवा पीढ़ी को उत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। दरअसल किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथ में ही होता है। इन कोट्स के जरिए आप भी युवाओं को मोटिवेट कर सकते हैं।

International Youth Day Quotes

International Youth Day 2024 Hindi Quotes, Images

International Youth Day 2024 Quotes in Hindi: आज इंटरनेशनल यूथ डे है। भारत के लिए यह दिन बेहद खास है। दरअसलभारत को दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। दरअसल दुनिया की करीब 65 प्रतिशत युवा आबादी भारत में ही है। युवा वो ताकत रखते हैं जो कभी भी हवाओं का रुख मोड़ सकते हैं। अगर वो ठान लें को पर्वत को झुका सकते हैं। युवाओं की ताकत का एहसास ही दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की प्रेरणा है। युवाओं के लिए समर्पित इस खास दिन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान एवं समस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता लाना है। पिछले 24 सालों से पूरे विश्व में ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया जा रहा है। युवा प्रधान देश होने के नाते देश के युवाओं का यह कर्तव्य बनता है कि राष्ट्र को अपनी ऊर्जा से प्रगति की राह पर ले जाएं और भारत को विश्व गुरू बनाने में योगदान दें। आप अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस से रिलेटेड इन को अपने मित्रों के साथ शेयर कर उन्हें युवा दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं:

International Youth Day Quotes in Hindi | Youth Day Hindi Quotes Images | International Youth Day 2024

1. युवावस्था में जागना जरूरी है क्योंकि खुली आंखों से देखे सपने जरूर पूरे होते हैं।
2. युवाओं की शक्ति से ही समाज में बदलाव आता है। आइये, अपने सपनों को साकार करने के लिए एक साथ कदम बढ़ाएं।
3. युवाओं का जुनून, सपने और दुनिया को बदलने की ताकत में इजाफा हो।
4. जिस देश के पास सकारात्मक और एक्टिव युवा शक्ति है, उसे समृद्ध विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता।
5. खुद पर विश्वास रखें, सपनों का पीछा करते रहें, अपनी विशिष्टता को अपनाएं।
6. युवाओं का उत्साह और ऊर्जा दुनिया को नई दिशा देती है। इस अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर, हम सभी की सामूहिक शक्ति का जश्न मनाते हैं।
7. युवाओं के पास अद्भुत ऊर्जा और उत्साह है, उनमें परिवर्तन लाने की गजब की शक्ति है।
8. युवाओं की आवाज़ को सुनना, उनके सपनों को साकार करना, और उनकी आशाओं को संजीवनी देना, यही समाज की सच्ची प्रगति है।
9. युवा दिवस का उत्सव अधूरा है, अगर हम युवाओं के जीवन को, हर संभव तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में काम नहीं करते हैं।
10. जब युवा उठ खड़े होते हैं, तो दुनिया में असीम संभावनाएं जन्म लेती हैं। यह उनका समय है चमकने का
11. युवाओं का कर्तव्य स्वयं, अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार होना है।
12. किसी भी देश के लिए यह बेहद जरूरी है कि, वह अपने युवाओं को सही दिशा दे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि, युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो।
13. युवा नादान और भोला है, लेकिन वो इस दौर में सबसे बड़ा दिमाग रखता है।
14. युवाओं की सृजनात्मकता और समर्पण से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन आ सकता है। आज का दिन युवाओं को प्रेरित करने का है।
15. युवाओं की मेहनत कभी भी नाकाम नहीं होती, युवाओं के पास ही है देश की उन्नति।
16. युवाओं उठो और जागो क्योंकि मन में निराशा लाने से रात का अंधेरा नहीं छंटेगा।
17. मेहनत करने वालों की सफलता पक्की होती है, युवाओं के हाथ में ही देश की तरक्की होती है।
18. आप जब तक देश के लिए फिर से मर-मिटने को तैयार नहीं होंगे, जैसे आपके पूर्वजों ने किया था, तब तक आप देश में कोई बदलाव नहीं ला सकते।
19. युवाओं के पास अद्भुत ऊर्जा और उत्साह है, उनमें परिवर्तन लाने की गजब की शक्ति है।
20. समय को बर्बाद न करें, समय आपको आपका यौवन नहीं लौटाएगा।
बता दें कि इंटरनेशनल मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने साल 1999 में की थी। यह दिन युवाओं की भागीदारी को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। देश की उन्नति युवाओं से ही होती है। इसीलिए युवाओं पर दुनिया के सभी देशों का भविष्य निर्भर है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited