KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बेटी की शादी में लुंगी-कुर्ता में नजर आए सुनील शेट्टी, व्हाइट शेरवानी में दिखे अहान

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बेटी अथिया की शादी होने के बाद उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ खंडाला में स्थित अपने बंगले से बाहर आए और मीडिया टीम को मिठाई बांटी। सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर मीडियावालों की शुभकामनाएं स्वीकार कीं और उन्हें धन्यवाद कहा।

sunil shetty and ahan shetty

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की आज अपने ब्वॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी हो गई। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हुई। दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई। शादी लगभग 2:30 बजे से शुरू हुई। शादी में दोनों परिवार के रिश्तेदारों के अलावा अथिया और अहान के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।
वहीं बेटी अथिया की शादी होने के बाद उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ खंडाला में स्थित अपने बंगले से बाहर आए और मीडिया टीम को मिठाई बांटी। सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़कर मीडियावालों की शुभकामनाएं स्वीकार कीं और उन्हें धन्यवाद कहा।
End Of Feed