पुरुषों को अट्रैक्टिव लगती है लाल रंग की लिपस्टिक, महिलाओं की पर्सनालिटी का भी है आईना

lipstick shades : क्या आपने कभी सोचा है कि महिलाओं द्वारा यूज की जा रही लिपस्टिक की टिप की शेप अलग-अलग क्यों होती है। शायद नहीं! तो आज हम आपको बता रहे हैं इसके पीछे छिपा रहस्य। दरअसल, यूज लिपस्टिक की टिप की शेप महिलाओं की पर्सनेलिटी को दिखाती है। जैसी शेप, वैसा स्वभाव। चलिए जानते हैं लिपस्टिक के टिप में क्या राज छिपे हैं।

lipstick shades, Skin care

लिपस्टिक के शेप से जानें महिलाओं की पर्सनेलिटी

मुख्य बातें
  • पुरुषों को सबसे ज्यादा पसंद होती है लाल लिपस्टिक
  • लिपस्टिक की शेप होती है पर्सनालिटी का आईना
  • महिलाओं के मेकअप का सबसे अहम हिस्सा है लिपस्टिक
Lipstick shades : किसी भी महिला के मेकअप में सबसे महत्वपूर्ण होती है लिपस्टिक। लिपस्टिक के बिना कोई भी मेकअप अधूरा है। अगर आप मेकअप नहीं भी करते तो सिर्फ लिपस्टिक लगाने से ही आपका लुक निखर जाता है। लिपस्टिक सिर्फ महिलाओं, युवतियों के लुक को ही नहीं अट्रैक्टिव बनाती है, बल्कि उन्हें आपकी पर्सनालिटी के बारे में भी बताती है। जी हां, आपकी यूज की गई लिपस्टिक से यह पता चलता है कि आपका स्वभाव कैसा है।
हालांकि आप कौन सा लिप शेड पसंद करती हैं यह भी आपकी पर्सनालिटी को दिखाता है। स्टडी बताती हैं कि अगर आप लाल रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं तो आप हमेशा खुश रहने वाली महिला हैं। हालांकि आपको गुस्सा बहुत जल्दी आता है। अगर आप पिंक लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं तो आप बहुत ही इमोशनल पर्सन हैं। आपको फैशन ट्रेंड्स फॉलो करना पसंद है। वहीं अगर आप ब्राउन कलर शेड्स पसंद करती हैं तो इसका मतलब है कि आप बेहद कॉन्फिडेंट हैं और टीम लीड करने में विश्वास रखती हैं।

आपकी लिपस्टिक की शेप कहती है बहुत कुछ

गोल टिप: आप जो लिपस्टिक यूज करती हैं अगर उसकी टिप गोल हो जाती है तो इसका मतलब है कि आप लाइफ को बहुत ही पीसफुल याती शांतिपूर्ण तरीके से जीना पसंद करती हैं। आप किसी भी बात की बहुत ज्यादा टेंशन लेने में विश्वास नहीं रखती। हालांकि अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाती हैं।
नुकीली गोल टिप: अगर आपकी लिपस्टिक की टिप किसी पर्वत की शेप की यानी नुकीली और गोल है तो इसका मतलब है कि आप सभी को इंप्रेस करती हैं। यही कारण है कि आपको सभी का प्यार मिलता है। आप फैमिली पर्सन हैं, हमेशा परिवार के लिए पहले सोचती हैं। हालांकि आपको दोस्तों से बात करना और उनके साथ समय बिताना पसंद है।
एक तरफ से ऊंचा टिप: लिपस्टिक जब नई होती है तो एक तरफ से ऊंची होती है। अगर लिपस्टिक यूज करने के बाद भी यही शेप बनी हुई है तो इसका मतलब है कि आप लाइफ को सलीके से जीना पसंद करती हैं। आप किसी से फालतू बात नहीं करती हैं। अगर कोई आपको अपना सीक्रेट बताता है तो वो राज आप कभी किसी को नहीं बताती। आप एक सच्ची दोस्त हैं, जो हमेशा दोस्तों का साथ देती हैं।
शार्प टिप: जब हम नई लिपस्टिक लाते हैं तो उसका टिप उठा होता है। अगर यूज करने के दौरान यह टिप और भी शार्प हो गया है तो आप उन लोगों में से हैं तो रूल्स को ब्रेक करना पसंद करती हैं। आप अपनी मस्ती में लाइफ जीती हैं। आपको दोस्तों के साथ घूमना, मौज-मस्ती करना पसंद है।
फ्लैट टिप: लिपस्टिक की टिप फ्लैट होने का मतलब है कि आप बहुत ही समझदार हैं। आपको घुमा फिराकर बात करना पसंद नहीं है। सीधी बात करने वाले ही आपको समझ आते हैं। आप अपने सिद्धांतों पर जिंदगी जीती हैं। आप बेहद भरोसेमंद हैं और आपको किसी भी चुनौती से डर नहीं लगता। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के कारण आप हमेशा चर्चा में रहती हैं।
पुरुषों को सबसे ज्यादा पसंद होती है लाल लिपस्टिक
अकसर कहा जाता है कि पुरुषों को महिलाओं की सादगी पसंद आती है, उन्हें मेकअप ज्यादा पसंद नहीं होता। लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर की ओर से की गई एक स्टडी से यह साफ होता है कि पुरुषों को लिपस्टिक लगाई हुई महिलाएं ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। स्टडी में शामिल पुरुषों को महिलाओं की तीन तस्वीरें दिखाई गईं। एक में महिला ने लाल लिपस्टिक लगाई थी, दूसरी में पिंक लिपस्टिक और तीसरी फोटो में महिला ने कोई लिपस्टिक नहीं लगाई थी। स्टडी में सामने आया कि जिस महिला ने लाल लिपस्टिक लगाई थी पुरुषों ने उसे औसतन 7.3 सैकंड देखा, वहीं पिंक लिपस्टिक लगी महिला को 6.7 सैकंड और बिना लिपस्टिक लगाई महिला को मात्र 2.2 सैकंड ही देखा। फ्रांस में हुई एक स्टडी के अनुसार जो महिलाएं वर्कप्लेस पर रेड लिपस्टिक लगाती हैं वो ज्यादा कॉन्फिडेंट दिखती हैं और उनकी परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें। )
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited