Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर शानदार रंग बिरंगी रंगोलियों से सजाएं अपना घर

Makar Sankranti 2023: रंगोली को भारतीय उत्सव का अभिन्न अंग माना जाता है। घर पर शुभता और सौभाग्य के लिए रंगोली बनाने का महत्व है। मकर संक्रांति के शुभ मौके पर भी आप रंगोली बनाकर अपने घर को सजा सकते हैं।

Makar Sankranti 2023

मकर संक्रांति पर इन खूबसूरत रंगोली से बढ़ाएं घर की रौनक

तस्वीर साभार : Times Now Digital
मुख्य बातें
इस साल 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व मकर संक्रांति पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर सजाएं घर घर पर रंगोली बनाने से खूबसूरती के साथ बढ़ती है शुभता
Makar Sankranti 2023, Rangoli Design: मकर सक्रांति का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति को पंजाब में लोहड़ी, राजस्थान-गुजरात में उत्तरायण, हरियाणा में माघी, बिहार में तिलकुट पर्व और तमिलनाड़ु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। मकर संक्राति ऐसा पर्व है, जिसे पूरे भारत में लोग बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं और इसका आनंद उठाते हैं। मकर संक्रांति के दिन पंतगबाजी की जाती है, तिल के लड्डू और पकवान बनाए जाते हैं और खिचड़ी बनाई जाती है. साथ ही मकर संक्रांति पर लोग रंगोली भी बनाते हैं। मकर संक्रांति के खास और शुभ मौके पर आप भी अपने घर पर रंगोली बनाना चाहते हैं तो आपके घर को सजाने में हम आपकी मदद करेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मकर संक्रांति 2023 के लिए स्पेशल रंग-बिरंगी खूबसूरत रंगोली की डिजाइन, जिससे आपके घर की खूबसूरती और रौनक दोनों बढ़ जाएगी।

मकर संक्रांति 2023 के लिए रंगोली डिजाइन (Makar Sankranti 2023 Rangoli Designs)

फूलों वाली पुष्प-संक्रांति रंगोली
यह रंगोली ऑर्गेनिक होती है और इसमें कलर के बजाय फूलों प्रयोग किया जाता है। पुष्प संक्रांति रंगोली बनाने के लिए आपको अलग-अलग रंगों की फूलों की पंखुड़ियों की जरूरत होगी। आप अपनी पसंद के अनुसार गेंदा, गुलाब, चमेली आदि जैसे फूल ले सकते हैं। आप फूलों के साथ गोलाकार, वर्गाकार या किसी भी डिजाइन में आकर्षक रंगोली बना सकते हैं। या फिर आप अपनी सुविधानुसार सरल डिजाइन का भी चुनाव कर सकते हैं। फूलों वाली रंगोली ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि इसकी महक भी मन को भाती है।
स्वास्तिक वाली संक्रांति रंगोली
स्वास्तिक को हिन्दू धर्म में शुभ चिन्ह का प्रतीक माना गया है। आप मकर संक्रांति के शुभ मौके पर भी स्वास्तिक रंगोली बना सकते हैं। घर के मुख्य द्वार या पूजा घर पर स्वास्तिक रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है। आप विभिन्न रंगों का प्रयोग कर इस तरह की स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। ये बहुत आसान भी होते हैं और दिखने में भी आकर्षक होते हैं।
पंतग वाली संक्रांति रंगोली
मकर संक्रांति को पंतग उत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है। इस दिन लोग पंतग उड़ाते हैं। ऐसे में आप पतंग के डिजाइन वाली रंगोली भी मकर संक्रांति पर बना सकते हैं। बचपन में हम सभी ने पतंग की खूब स्कैच बनाई है, इसलिए सभी के लिए यह बनाना आसान होता है। इसके लिए आप सबसे पहले रंगों की सहायता से अपने स्थान के अनुसार जितना बड़ा या छोड़ा पतंग बना लें। इसके अंदर छोटे-छोटे पतंग बनाकर अलग-अलग रंगों की सजावट करें। साथ ही इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें ‘हैप्पी मकर संक्रांति’ या ‘मकर संक्रांति की शुभकामनाएं’ आदि जैसे संदेश भी लिख सकते हैं।
सिंपल डिजाइन वाली रंगोली
ऐसे लोग जो रंगोली बनाना नहीं जानते वे भी अपने घर को सिंपल और आकर्षक रंगोली के जरिए सजा सकते हैं। इसके लिए आप विभिन्न रंगों से एक सर्किल या फिर स्क्वायर बनाएं और इसपर छोटी-छोटी पतंगें और चरखी रख दें। इससे भी बहुत अच्छा लुक आता है और इसमें समय भी कम लगता है।
मोर डिजाइन वाली संक्रांति रंगोली
मोर डिजाइन वाली रंगोली दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है। हालांकि इसे ऐसे लोग ही बना सकते हैं जो रंगोली बनाने की कला में निपुण होते हैं। इसे घर के मुख्य द्वारा पर बनाया जा सकता है। मोर रंगोली के लिए आपको ढ़ेर सारे ऑनलाइन ट्यूटोरियल भी मिल जाएंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited