Mukesh Ambani: 'रिश्ते और विश्वास ही जीवन का आधार हैं..', मुकेश अंबानी जैसा बनना है तो एक बार जरूर पढ़ लें उनकी ये 10 बातें

Mukesh Ambani Quotes: ज़िंदगी को देखने और समझने के मुकेश अंबानी के नज़रिये को उनके द्वारा कहे गए इन विचारों से समझा जा सकता है, जो किसी भी इंसान को ऊपर उठने की हिम्मत देंगे और मेहनत करने की ताक़त भी मिलेगी।

Mukesh Ambani Quotes

Mukesh Ambani Motivational Quotes

Mukesh Ambani Quotes in Hindi: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी पहचान ना सिर्फ सफल उद्यमी बल्कि भारत के सबसे प्रभावशाली और समृद्ध व्यवसायी के रूप में बना ली है। मुकेश अंबानी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। मुकेश अंबानी के पास इतनी दौलत है कि कई छोटे देश पल सकते हैं। लेकिन इतना बड़ा एंपायर, इतने करोड़ों अरबों रुपये, एक दिन में या रातों-रात नहीं कमाए हैं। इसके लिए मुकेश अंबानी ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपने पिता के बिज़नेस को आगे बढ़ाते हुए उसे आसमान से भी ऊपर कोई ऊंचाई हो तो वहां पहुंचा दिया है। मुकेश अंबानी जितने अच्छे बिज़नेसमैन हैं उतने ही अच्छे और सकारात्मक इंसान भी हैं, जो ज़िंदगी को लेकर एक अलग नज़रिया रखते हैं और उनके इसी नज़रिये ने उन्हें इस मुक़ाम पर लाकर खड़ा किया है। अगर आप भी जीवन में मुकेश अंबानी जैसा बनने का सोचते हैं तो आपको उनके ये विचार जरूर पढ़ने चाहिए:

Mukesh Ambani Quotes On Success in Hindi

1. रिश्ते और विश्वास - यह जीवन का आधार है।
2. महात्मा गांधी के आत्मनिर्भरता के सपने को इंटरनेट और टेक्नोलॉजी का उपयोग करके प्राप्त किया जा सकता है।
3. मैं भरोसा करता हूँ कि टेक्नोलॉजी मानव जाति को आकर देती है।
4. सबसे महत्वपूर्ण चीज़ आत्मविश्वास है और उस विश्वास को वास्तविकता में बदलने की क्षमता भी ज़रूरी है।
5. रातोंरात सफलता नहीं मिलती। आपको समर्पित और एकचित्त होने की ज़रूरत होगी। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

Mukesh Ambani Motivational Quotes in Hindi

6. जीवन में कुछ जोखिम उठायें। अकसर जोखिम लेने वाले ही इतिहास बदलते हैं और लाखों लोगों के कल्याण में योगदान करते हैं।
7. आपको एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि आपको पैसे के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि आपको यादगर यादों के पीछे भागना चाहिए।
8. कठिनाइयों से घबराएं नहीं, अपने आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्णय लें और लक्ष्य की तरफ़ बढ़ते जाएं।
9. छोटे-छोटे लक्ष्यों को तय कीजिए और अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से उसे प्राप्त कीजिये। ये छोटे-छोटे लक्ष्य ही आपको बड़े लक्ष्य दिलाएंगे।
10. कठिन समय आपके धैर्य की परीक्षा लेता है अपने धैर्य को कभी कमज़ोर ना होने देना।
ज़िंदगी को देखने और समझने के मुकेश अंबानी के नज़रिये को उनके द्वारा कहे गए इन विचारों से समझा जा सकता है, जो किसी भी इंसान को ऊपर उठने की हिम्मत देंगे और मेहनत करने की ताक़त भी मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Suneet Singh author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited