Doctor's Day 2023 Date, Theme: 1 जुलाई को क्यों मनाते हैं नेशनल डॉक्टर्स डे, जानें कब हुई थी शुरुआत और अन्य बातें

National Doctor's Day 2023 Date, Theme, History, importance: हर साल भारत में 1 जुलाई को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' यानी 'नेशनल डॉक्टर्स डे' मनाया जाता है। जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत, क्या है थीम और इसका महत्व।

National Doctor's Day 2023 Date, National Doctor's Day 2023 Theme (Pixabay)

National Doctor's Day 2023 Date, Theme (Pixabay)

National Doctor's Day 2023 Date, Theme, History, importance: डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि साल में एक दिन चिकित्सकों के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करना है। दुनिया के अलग अलग देशों में अलग अलग दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। हर साल भारत में 1 जुलाई को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' यानी 'नेशनल डॉक्टर्स डे' मनाया जाता है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 30 मार्च को नेशनल डॉक्‍टर्स डे मनाया जाता है। जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत, क्या है थीम और इसका महत्व।

National Doctor's Day Importance, क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे

इंडियन मेडिकल असोसियेशन (IMA) ने सबसे पहले साल 1991 में इस दिन की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य ये है कि उन डॉक्टर्स का धन्यवाद करना जो निस्वार्थ भाव और समर्पण भाव से रोगियों की सेवा करते हैं। डॉक्टर्स जो 24 घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए इस खास दिन को चुना गया था।

एक जुलाई को मनाने के पीछे वजह, National Doctor's Day Facts

इस दिन भारत के जाने-माने फिजिशियन डॉक्टर बिधान चंद्र राय की पुण्यतिथि होती है। उन्हीं की याद में 1 जुलाई 1991 से हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाने लगा। डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई कोलकाता से पूरी करने के बाद एमआरसीपी और एफआरसीएस की उपाधि लंदन से प्राप्त की। इसके बाद 1911 में कोलकाता आकर वह प्रैक्टिस करने लगे और कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर बन गए। बाद में वे राजनीति में आए और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी बन गए। 80 साल की उम्र में 1962 में 1 जुलाई को ही उनका निधन हो गया।

Doctor's Day 2023 Theme

साल 2023 में डॉक्टर्स डे की है थीम “फैमिली डॉक्टर्स ऑन द फ्रंट लाइन” है। वहीं साल 2021 में थीम “कोविड-19 की मृत्यु दर को कम करें” थी। इंडिया में इंडियन मेडिकल असोसियेशन के द्वारा इस दिन का आयोजन किया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लाइफस्टाइल (lifestyle News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited